

खटीमा(उधम सिंह नगर)- उत्तराखंड सरकार के द्वारा प्रदेश के किसानों के धान की फसल की सरकारी खरीद को लेकर दिए गए निर्देशों के क्रम में 01 अक्टूबर से जहां विभिन्न स्थानों पर धान तोल की खरीद तोल केंद्रों में शुरू हो चुकी है। वही उधम सिंह नगर जिले के खटीमा विकासखंड में धान तोल की सरकारी खरीद की अगर बात की जाए तो खटीमा विकास खंड में कुल 82 धान तोल केंद्रों में वर्तमान में धान खरीद की जा रही है।
खटीमा मंडी परिसर में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के द्वारा तीन तोल केंद्रों में चार अक्टूबर से धान खरीद जारी है। बीते दो दिनों में हुई बारिश के चलते मंडी परिसर स्थापित किए गए खाद्य विभाग के तीन व एक अन्य धान तोल केंद्रों में फिलहाल सन्नाटा पसरा दिखाई दिया।वही खटीमा वरिष्ट विपणन अधिकारी के सी आर्या ने बताया की वर्तमान में खटीमा विकास खंड में कुल 82 धान तोल केंद्रों पर सरकार द्वारा धान की खरीद की जा रही है।उत्तराखंड स्टेट कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिडेट (यूसीएफ) के 64 खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के 03 पीसीओ के 08 एन सी सी एफ के 06 सहित उत्तराखंड उपभोगता सहकारी संघ के 01 सहित कुल 82 धान तोल केंद्रों में धान खरीद की जा रही है।
धान तोल केंद्रों में धान के समर्थन मूल्य 2386 की दर से खरीद हो रही है।वही तोल केंद्रों पर बारदाना, मॉइश्चर मशीन, धान सुखाने के लिए फंखे सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं के पूर्ण होने की भी अधिकारी द्वारा बात कही गई है।फिलहाल दो दिनों की बरसात उपरांत खटीमा के मंडी परिसर स्थित खाद्य विभाग के तोल केंद्रों पर फिलहाल सन्नाटा पसरा देखा गया।बारिश से किसानों की फसल भीगने की वजह भी तोल केंद्रों पर फिलहाल किसानों के ना पहुंचने की भी वजह बताई जा रही है।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के वरिष्ठ विपणन अधिकारी के सी आर्य के अनुसार खटीमा विकास खंड के सभी धान तोल केंद्रों में धान खरीद जारी है।वही अभी तक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के तोल केंद्रों में 600 कुंतल धान की खरीद हो चुकी है।
