
खटीमा(उत्तराखंड)- उत्तराखंड में भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलित बेरोजगार संगठन के बैनर तले आंदोलन कर रहे युवक युवतियों पर पुलिस की बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में खटीमा मुख्य चौक पर शुक्रवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा राज्य सरकार का पुतला फूंक जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर खटीमा मुख्य चौक पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता व कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
यूथ कांग्रेस की प्रदर्शन को देखते हुए दौरान भारी संख्या में पुलिस बल व स्थानीय प्रशासनखटीमा के मुख्य चौक पर मौजूद रहा। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्र आर्य व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य बॉबी राठौर व खटीमा कांग्रेस नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि जिस तरह प्रदेश में लगातार भर्ती घोटालों के मामले आ रहे हैं वह काफी शर्मनाक है। प्रदेश में भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलित बेरोजगार संगठन के ऊपर बरबरता पूर्ण लाठीचार्ज का कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। साथ ही उक्त प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग भी प्रदेश सरकार से करती है। प्रदेश में हो रहे भर्ती घोटाले भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलित बेरोजगार संगठन के ऊपर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज खटीमा में यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में राज्य सरकार का पुतला फूंक जोरदार प्रदर्शन किया गया है। कांग्रेस राज्य सरकार से मांग करती है कि प्रदेश में भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच कर पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को बहाल किया जाए।

वही महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर ने भी देहरादून में बेरोजगार संगठन के बैनर तले हो रहे आंदोलन पर युवतियों के खिलाफ बर्बरता पूर्ण पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि महिला कांग्रेस पुलिस के इस तरह के बर्बरता पूर्ण व्यवहार को हरगिज भी बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर प्रदेश की बेटियों के खिलाफ इस तरह के अमानवीय व्यवहार पुलिस द्वारा किया गया तो प्रदेश भर में महिला कांग्रेस के द्वारा आंदोलन छेड़ा जाएगा। वहीं अन्य कांग्रेसी नेताओं ने राज्य सरकार को भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच वह देहरादून में बेरोजगार संगठन पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की।
इस अवसर पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार आर्य,
प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य,उत्तराखंड बॉबी राठौर,
रेखा सोनकर, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस उधम सिंह नगर,रवीश भटनागर,नगर अध्यक्ष,कांग्रेस खटीमा,वरिष्ट कांग्रेसी नेता नासिर खान,राज किशोर सक्सेना,पंकज टम्टा,ललित ज्याला,तारिक खान,अरविंद कुमार,विक्रम बुंगला,हिंमांशु तिवारी,अमित जोशी,चाँद अंसारी,दीपक चंद ,कोमल चंद,महक चंद,आयुष भट्ट,आदर्श चौबे सहित भारी संख्या में युवा शामिल रहे।






