कैबिनेट बैठक में रोडवेज मृतक आश्रितो की भर्ती संबंधित प्रस्ताव को नजरअंदाज करने से आक्रोशित मृतक आश्रितो ने टनकपुर तुलसीराम चौराहे में 1घंटे दिया सांकेतिक धरना,रोडवेज मृतक आश्रितों में छाई निराशा

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर(उत्तराखंड)- बुधवार को देहरादून सीएम आवास में हुई धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में रोडवेज मृतक आश्रितो की भर्ती संबंधित प्रस्ताव को नजरअंदाज करने से आक्रोशित मृतक आश्रितो ने टनकपुर तुलसीराम चौराहे में 1 घंटे का सांकेतिक धरना दे अपनी निराशा व्यक्त की।

उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन ने शहर के तुलसीराम चौराहे में 1 घंटे का सांकेतिक धरना दिया। संगठन अध्यक्ष गौरव शर्मा के नेतृत्व में संगठन के समस्त पदाधिकारी तुलसीराम चौराहे पर शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक धरने पर बैठे। सांकेतिक धरने पर बैठे रोडवेज मृतक आश्रित संगठन ने अपनी मांग को फिर दोहराते हुए कहा की उत्तराखंड सरकार से केवल एक ही मांग है कि रोडवेज के 195 मृतक आश्रितों की भर्ती का प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में रखा जाए ताकि रोडवेज के तमाम मृतक आश्रित परिवहन निगम में अति शीघ्र नियुक्ति पा सकें।लेकिन लगातार सरकार से मांग के बावजूद इस कैबिनेट बैठक में भी मृतक आश्रित संगठन को निराशा हाथ लगी।

संगठन अध्यक्ष गौरव शर्मा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा विगत 6 वर्षो से उत्तराखंड सरकार ने मृतक आश्रितों को आश्वासन के नाम पर ठगने का कार्य किया है। 15 जनवरी 2023 को मृतक आश्रितों के शिष्टमंडल ने अध्यक्ष गौरव शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से खटीमा स्थित नगला तराई आवास में जाकर भेंट की एवं अपनी 1 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। मुख्यमंत्री धामी ने संगठन के शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि आगामी कैबिनेट की बैठक में आपके संगठन के इस प्रस्ताव को अवश्य रखा जायेगा साथ ही साथ अपने अनुसचिव सुभाष चंद को भी निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के निधन के उपरांत उनकी कमी जिले के लोगों को खलती रहेगी लम्बे समय तक,शोक संवेदना व्यक्त कर पूर्व विधायक को पूरे जिले ने दी श्रद्धांजलि

अध्यक्ष गौरव शर्मा ने मुख्यमंत्री के अनुसचिव सुभाष चंद से फोन पर वार्ता भी की थी उन्होंने भी कहा था आपका मृतक आश्रित भर्ती से जुड़ा विषय आगामी कैबिनेट की बैठक में रखा जायेगा। लेकिन आज कैबिनेट की बैठक में मृतक आश्रितों का भर्ती से संबंधित प्रस्ताव नहीं रखा गया इस बात से आक्रोशित होकर संगठन के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष गौरव शर्मा के नेतृत्व में तुलसीराम चौराहे में शाम 5:30 से 6:30 तक 1 घंटे का सांकेतिक धरना दिया।आज अध्यक्ष गौरव शर्मा के साथ धरने पर बैठने वालों में महामंत्री अंजू पाल,संगठन मंत्री अनिता देवी, कोषाध्यक्ष नीलम सिंह एवं संरक्षक गंगागिरी गोस्वामी मौजूद रहे।

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 15 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles