

खटीमा(उधम सिंह नगर) सीएम पुष्कर धामी के गृह क्षेत्र खटीमा में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी सहित दर्जनों लोगों ने कांग्रेस का दामन छोड़ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष भारतीय जनता पार्टी पर अपनी आस्था व्यक्त की है। सीएम धामी ने भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने वाले सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत व अभिनंदन किया है। साथ ही विश्वास जताया है कि कांग्रेस की रीति नीति से खिन्न होकर भारतीय जनता पार्टी पर आस्था व्यक्त कर आने वाले सभी कार्यकर्ता बीजेपी की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।महिला कांग्रेस को प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा सोनकर ,नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रवीश भटनागर सहित दर्जनों लोगो ने सीएम धामी पर आस्था व्यक्त कर भारतीय जनता पार्टी पर अपनी आस्था व्यक्त की है।वही सीएम के खटीमा दौरे पर कांग्रेस के दर्जनों लोगो का पार्टी छोड़ बीजेपी में जाने को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

हम आपको बता दे की वर्तमान में प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मियां पूरे सबाब में है,वही खटीमा विधानसभा में कांग्रेस को सीएम के खटीमा दौरे के दौरान बड़ा झटका लगा है। खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी व स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बीजेपी में शामिल कराकर बीजेपी के गढ़ को जहां एक ओर मजबूत किया है वहीं कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है।सीएम धामी के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी समेत दर्जनों लोगो ने कांग्रेस को अलविदा कह सीएम धामी के समक्ष बीजेपी का दामन थाम लिया।

इस अवसर पर बीजेपी की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़ने वाले कार्यकर्ताओं का मुख्यमंत्री ने माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।
भाजपा का दामन थामने पर मुख्यमंत्री ने सभी नव-कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि यह भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास का नतीजा है,कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इसके सिद्धांतों और राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों से प्रेरित होकर आज हमारे साथ जुड़ने वाले सभी कार्यकर्ताओं का मैं स्वागत करता हूँ। कांग्रेस से भाजपा में आए सभी कार्यकर्ता राज्य के विकास में सहयोग करेंगे। और पार्टी की रीति नीति को जनता तक ले जाने का प्रयास करेंगे।

वही इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा सोनकर,खटीमा नगर कांग्रेस अध्यक्ष रहे रवीश भटनागर सहित खटीमा के दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस का दामन छोड़ सीएम धामी पर अपनी आस्था व्यक्त कर बीजेपी का दामन थाम लिया।





