खटीमा: सीएम पुष्कर धामी ने नगरा तराई निज आवास में सुनी आमजन की समस्याएं,अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नगरा तराई स्थित अपने निजि आवास पर क्षेत्र की जनता से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निस्तारण हेतु सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवम संतुष्टि के आधार पर हल करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान तेजी से हो इसके लिए जिलाधिकारियों को नियमित रूप से जन समस्याओं को सुनने के निर्देश दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर; चंपावत जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पंचमुखी गौशाला निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण,निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवम समयावधि में निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं जनपदों के भ्रमण के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लगातार फीडबैक ले रहे हैं। जिलाधिकारियों को जनपदों में जनता दरबार, तहसील दिवस आदि की नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं साथ ही सचिवालय के अधिकारियों कोे भी जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा योजनाओं का फीडबैक लेने के लिए जनपदों में चौपाल लगाने के निर्देश जारी किये गये है। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण हमारा मुख्य उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से सीएम आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों व प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगो ने भेंट कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से टनकपुर जाते समय रोड किनारे स्कूली बच्चों को देखकर अपना काफिला रूकवाते हुए बच्चों के बीच पहुॅचकर बच्चों से बातचीत की और बच्चों का हौंसला अफजाई करते हुए आशीर्वाद दिया व सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सूबे के मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे अत्यन्त प्रशन्न हुए और मुख्यमंत्री का पुरजोर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत; जिलाधिकारी मनीष कुमार पहुँचे मौड़ा दीपावली महोत्सव,जनसमस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को दी त्वरित कार्यवाही के निर्देश

इस दौरान एसएसपी मन्जूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवम राजस्व अशोक कुमार जोशी, उप जिलाधिकारी रविन्द्र बिष्ट, सहित अध्यक्ष उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड डॉ.अनिल कपूर डब्बू, पूर्व विधायक डॉ.प्रेम सिंह राणा, बीजेपी प्रदेश महामंत्री विकास शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सैना, रामू जोशी, संतोष गोयल, संतोष अग्रवाल, नन्दन सिंह खड़ायत, स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles