खटीमा: दिल्ली जंतर मंतर पर तीन सूत्रीय मांगो को लेकर 29 जुलाई को राष्ट्रीय महिला कांग्रेस भरेगी हुंकार,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर कार्यकर्ताओं के साथ भारी संख्या में दिल्ली पहुंच करेंगी धरना प्रदर्शन में प्रतिभाग

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के द्वारा 29 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर में तीन सूत्रीय मांगो को पर किए जाने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर उधम सिंह नगर जिला महिला कांग्रेस ने शनिवार को खटीमा नगर कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता की। इस अवसर पर उधम सिंह नगर महिला जिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि 29 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में पूरे देश से महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा तीन सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाना है। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद महिला जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता भी इस धरना प्रदर्शन में प्रतिभाग करने जिले से भारी संख्या में रवाना हों इस आयोजन में प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट: विकास खंड लोहाघाट के थल से रेकुवा मोटर मार्ग की प्राकृतिक आपदा से हुई बदहाली से सैकड़ो ग्रामीण परेशान,लगभग 05 किलोमीटर बदहाल मोटर मार्ग स्थानीय लोगो के लिए बना परेशानी का सबब,ग्रामीणों की गुहार की विभागीय अधिकारियों द्वारा हो रही लगातार अनदेखी

जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस रेखा सोनकर ने तीन सूत्रीय मांगो को लेकर जानकारी देते हुए कहा की महिला कांग्रेस अपनी पहली मांग में महिला आरक्षण कानून लागू करने सहित ओबीसी बहनों को आरक्षण में भागीदारी सुनिश्चित करने, बढ़ती महंगाई से महिला शक्ति को लड़ने हेतु सालाना एक लाख या हर महीने साढ़े आठ हजार महिलाओ के खाते में बैंको के माध्यम से धनराशि देने व देश भर में महिलाओ के प्रति बड़ रहे अत्याचार रोकथाम हेतु महिलाओ को सामाजिक न्याय व सुरक्षा का अधिकार जैसे प्रमुख मांगो को लेकर महिला कांग्रेस दिल्ली जंतर मंतर से हुंकार भरेगी।अपनी मांगों को लेकर महिला कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली से होते हुए हर प्रदेश की राजधानी सहित हर बड़े शहरों व जिले में पहुंचेंगी।जब तक महिलाओ के हक अधिकार प्राप्ति हेतु महिला कांग्रेस अपनी लड़ाई जारी रखेगी। क्योंकि जिस तरह मध्य प्रदेश राजस्थान व हिमालय राज्य उत्तराखंड में महिला उत्पीडन का ग्राफ लगातार बड़ रहा है वह बेहद चिंता जनक व शर्मशार करने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  एक लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग पर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उत्साहितकुल प्रस्तावों की 30 फीसदी ग्राउंडिंग होना बेहद खासः पंकज गुप्ता

प्रेस वार्ता के दौरान रेखा सोनकर, अध्यक्ष महिला कांग्रेस उधम सिंह नगर, कल्पना कन्याल प्रदेश महा सचिव महिला कांग्रेस,शांति सामंत नगर अध्यक्ष खटीमा,खतीजा मलिक नगर महामंत्री,विद्या यादव मीडिया प्रभारी, सन्नो वर्मा नगर अल्पसंख्य अध्यक्ष,ममता ,प्रभा सहित महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रही।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर: मौसम विभाग के भारी बरसात के अलर्ट के चलते चम्पावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा के एक से बारह तक सरकारी गैर सरकारी सभी विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा एक दिवसीय अवकाश,जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश किए जारी,
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles