खटीमा: अंतर्राष्ट्रीय संस्था “प्लांट फॉर दी प्लानेट” के विदेशी सदस्यों ने किया खटीमा महाविद्यालय का भ्रमण,महाविद्यालय के विभिन्न विषयों के विभागाध्यक्ष से मिल जाना पर्यावरण गतिविधियों की ली जानकारी,पर्यावरण संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा (उधम सिंह नगर)- खटीमा के हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था “प्लांट फॉर दी प्लानेट” के विदेशी शिष्ट मंडल ने महाविद्यालय का भ्रमण किया।इस अवसर पर संस्था से जुड़े स्थानीय सदस्य भी विदेशी शिष्ट मंडल के साथ मौजूद रहे।

खटीमा महाविद्यालय पहुंचे विदेशी शिष्टमंडल में मुख्य रूप से जर्मनी से Adelya Salakhurdinova व फ्रांस से
Matias (मैटी) शामिल रहे।जबकि भारत में इस अंतराष्टीय संस्था के पदाधिकारियों में रोहित बिष्ट कार्यक्रम समन्वयक प्लांट फॉर दी प्लानेट व धर्मेंद्र कापड़ी प्रोग्राम कोडीनेटर ऑफ इंडिया रहे।धर्मेंद्र कापड़ी पूर्व में प्लांट फॉर दी प्लानेट के ग्लोबल बोर्ड अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष रह चुके है।
साथ खटीमा महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ डी के चन्दोला के निर्देशन में अध्ययनरत छात्र भी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन,“ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही तिरंगा यात्रा

इस अवसर पर अन्तराष्ट्रीय संस्था शिष्ट मण्डल ने खटीमा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार से मुलाकात कर महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण से सम्बंधित होने वाली गतिविधियों व कार्यक्रमों की जानकारी ली। साथी महाविद्यालय में पर्यावरण से संबंधित विभिन्न विभागों का भ्रमण किया।शिष्ट मंडल ने इस अवसर पर योग,वनस्पति विज्ञान व बीएड विभागाध्यक्षों छात्र छात्राओं से मुलाकात कर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन हेतु विस्तृत वार्ता की।साथ ही पर्यावरण संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन,“ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही तिरंगा यात्रा

पर्यावरण से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय संस्था प्लांट फॉर दी प्लानेट के शिष्ट मंडल का महाविद्यालय भ्रमण कार्यक्रम राजनीति विभाग विभागाध्यक्ष डॉ डी के चन्दोला के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने वाली गैर सरकारी अन्तराष्ट्रीय संस्था प्लांट फ़ॉर दी प्लानेट (NGO) सीधे संयुक्त राष्ट्र संघ(UNO) के निर्देशन में कार्य करती है।निश्चित ही इस संस्था के देशी विदेशी सदस्यों के शिष्ट मंडल के महाविद्यालय भ्रमण का लाभ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण जानकारी हेतु छात्र छात्राओं व महाविद्यालय को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन,“ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही तिरंगा यात्रा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles