खटीमा: भारामल दोहरे हत्याकांड मामले में तीसरी मौत पर पुलिस पर विधायक कापड़ी ने खड़े किए सवाल,जल्द खुलासा ना होने पर कांग्रेस द्वारा आंदोलन की कही बात

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उत्तराखंड) – खटीमा सुरई वन रेंज के भारामल मंदिर में बीते 5 जनवरी को हुए दोहरे हत्याकांड के एक मात्र जीवित गवाह नन्हे की बीते रोज हुई मौत के बाद कांग्रेस विधायक व उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने नगर स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता कर पुलिस पर बड़े सवाल खड़े किए है।विधायक कापड़ी के अनुसार भारामल में बाबा हरी गिरी महाराज व उनके सेवादार की निर्मम हत्या के बाद पिछले 22 दिनों से पुलिस हत्या का अभी तक खुलासा नही कर पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन,“ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही तिरंगा यात्रा

जबकि इस हत्याकांड के अहम गवाह नन्हे की भी बीते रोज संधिग्ध मौत हो गई है।विधायक कापड़ी ने नन्हे की मौत पर सवाल खड़े करते हुए कहा की जब नन्हे दोहरे हत्याकांड का अहम जीवित एकमात्र गवाह था तो उसे आश्रम में अकेले कैसे छोड़ दिया गया।आखिर क्यों नन्हे को पुलिस सुरक्षा या उस पर नजर पुलिस द्वारा नही बनाई गई।जबकि पुलिस के अनुसार नाले में कमर बराबर पानी में नन्हे की डूबने से मौत की कहानी भी गले से नीचे नही उतर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन,“ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही तिरंगा यात्रा

इस पूरे मामले में पुलिस की बेहद बड़ी लापरवाही अभी तक सामने आई है।विधायक कापड़ी ने हत्याकांड का जल्द खुलासा ना होने पर कांग्रेस द्वारा आंदोलन किए जाने की भी पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश सिंह राठौर (बॉबी) नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर,जसविंदर सिंह बाजवा, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस नरेंद्र आर्या, कांग्रेस नगर अध्यक्ष खटीमा रवीश भटनागर, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद व मान सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी उमेद सिंह रौतेला, नासिर खान, रमेश जोशी, मो ताहिर, अरफात अंसारी, ग्राम प्रधान वीरेंद्र राज, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज टम्टा, सुखविंदर सिंह पंधेर, लकी पंधेर, रेहान अंसारी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन,“ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही तिरंगा यात्रा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles