खटीमा: लियो क्लब खटीमा सेवा का संस्था का हुआ गठन,अनुराग बत्रा अध्यक्ष,सुरभि रोहिला सचिव तो मेघना गुप्ता बनी कोषाध्यक्ष,कुमाऊं मंडल में खटीमा क्षेत्र में खुलने वाला लियो क्लब है पहली संस्था

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- सामाजिक कार्यों को रफ्तार देने के लिए क्षेत्र में लियो क्लब खटीमा सेवा का गठन किया गया है जिसके अध्यक्ष लियो अनुराग बत्रा बनाए गए हैं। लियो सुरभि रोहिला सचिव और लियो मेघना गुप्ता क्लब की कोषाध्यक्ष रहेंगी।लायंस क्लब सेवा के अध्यक्ष और लियो क्लब एडवाइजर लायन जितेंद्र पारूथी ने बताया कि यह लियो क्लब कुमाऊं मंडल में खुलने वाला पहला लियो क्लब है जिसे लायंस क्लब खटीमा सेवा ने स्पॉन्सर किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून; विरासत मेले में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग का स्टाल बना आकर्षण का केंद्र,स्टाल पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, विद्यार्थी और युवाओं ने पहुंच किया अवलोकन

उन्होंने बताया कि अंतराष्ट्रीय सामाजिक संस्था लायंस इंटरनेशनल की जूनियर इकाई के रूप में लियो क्लब गठित होता है और इसमें 18 से 30 साल तक के युवा जुड़ सकते हैं।

पारुथी ने बताया कि ये लियो क्लब लायंस क्लब सेवा की सहयोगी संस्था के रूप में पर्यावरण,डायबिटीज,बाल कैंसर,यूथ ,ब्लड डोनेशन और फूड फॉर हंगर पर काम करेगा।

वही वृक्षारोपण अभियान के तहत वीरवार को लगातार चौथे दिन लायंस क्लब खटीमा सेवा और लियो क्लब खटीमा सेवा ने संयुक्त रूप से नए बाईपास पर आम, गुलमोहर, अशोक,कचनेर और हरसिंगार सहित विभिन्न प्रजातियों के 101 पौधे लगाए और उनके संरक्षण के संकल्प को दोहराया।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर; चंपावत जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पंचमुखी गौशाला निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण,निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवम समयावधि में निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश

इस मौके पर क्लब अध्यक्ष लायन जितेंद्र पारूथी, सचिव लायन इंदर नाथ,प्रोग्राम चेयरमैन लायन नीरज रस्तोगी, लायन दलवीर सिंह सोहल, लायन दिनेश सुनेजा, लायन डॉ उमेश कुमार सुनदास, लायन केसर पारुथी,लायन मनमोहन सिंह सोहल,लायन मनोज कन्याल,लायन नीता उपाध्याय मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से सीएम आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों व प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगो ने भेंट कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी

जबकि लियो क्लब के अध्यक्ष लियो अनुराग बत्रा, सचिव लियो सुरभि रोहिला, कोषाध्यक्ष लियो मेघना गुप्ता, लियो आस्था मिश्रा, लियो दीपक सिंह बिष्ट,लियो विक्रम बिष्ट , लियो रिया बिष्ट, लियो दुर्गेश मोटवानी, लियो ईशु अग्रवाल, लियो प्रीति राणा,लियो सादगी भटनागर, लियो सोना और लियो राहुल जोशी रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles