खटीमा: प्रधान संघ अध्यक्ष पद पर दो अलग-अलग गुटो के बने प्रधान संघ अध्यक्ष,एक गुट ने बिलहरी प्रधान एड आशा बिष्ट को सौंपी कमान,दो दुसरे गुट ने सबौरा ग्राम प्रधान मंजीत सिंह राणा की अध्यक्ष पद पर की ताजपोशी

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- भले ही अभी खटीमा विकासखंड में ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित नहीं हुआ हो, लेकिन प्रधान संघ अध्यक्ष को लेकर क्षेत्र के प्रधान दो गुटों में बंटे नजर आ रहे हैं। खटीमा विकासखंड के 59 ग्राम पंचायतों के प्रधानों में से एक गुट ने चकरपुर बिलहरी की ग्राम प्रधान एड आशा बिष्ट को अपना प्रधान संघ अध्यक्ष नियुक्त किया है।वही अब प्रधानों के दूसरे गुट ने सबौरा ग्राम प्रधान मंजीत सिंह राणा को अपना प्रधान संघ अध्यक्ष नियुक्त कर इसका पत्र खटीमा के बीडीओ धर्मेंद्र सिंह कन्याल को सौंपा है।प्रधान संघ अध्यक्ष को लेकर मंजीत गुट ने संघ के अन्य पदाधिकारियों को मनोनीत कर कार्यकारणी का गठन कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत: गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एक दिवसीय दौरे पर, गुरु नानक देव जी की जयंती पर मत्था टेक देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की करी कामना,गुरुनानक देव जी की धरती रीठा साहिब पहुंचने पर बताया स्वयं को सौभाग्यशाली

जबकि ग्राम प्रधान संगठन के रूप में पहले ही प्रधानों के समर्थन के दावे के साथ प्रधान संघ अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी करा चुकी एड आशा बिष्ट गुट की कार्यकारणी भी बन चुकी है।हालाकि अब दोनो ही गुट प्रधान संघ संगठन को सभी प्रधानों के समर्थन का दावा कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: डायनेस्टी मॉर्डन गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म स्कूल के प्रतिभाशाली छात्रों ने 'भारत को जानो' कनिष्ठ वर्ग में दिव्यांशु बोरा व विजय देव ने प्राप्त किया प्रथम स्थान,विद्यालय में खुशी की लहर

खटीमा विकास खंड में ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष पद पर फैली रार अब ग्राम प्रधानों को दो गुटों में बांटती दिख रही है।ग्राम प्रधानों द्वारा एक तरह एड आशा बिष्ट तो दूसरी तरह मंजीत सिंह राणा को ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष के रूप में मनोनित कर चुके है।हालाकि सर्वमान्य ग्राम प्रधान संघ का अध्यक्ष कौन होगा यह अभी नहीं कहा जा सकता लेकिन फिलहाल खटीमा विकास खंड के ग्राम प्रधान वर्तमान में ग्राम प्रधान संघ के गठन को लेकर बंटे नजर आ रहे है।अब देखना होगा की ग्राम प्रधानों के शपथ के उपरांत क्या ग्राम प्रधानों की ग्राम प्रधान संघ की कार्यकारणी गठन को लेकर एक राय बन पाती है या ग्राम प्रधान ग्राम प्रधान संघ गठन को लेकर दो गुटों में बंटे रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता; दीपा व साक्षी ने किया नानकमत्ता महाविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन, राष्ट्रपति के हाथों से दीक्षांत समारोह में प्राप्त किये पदक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles