खटीमा: राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगी बिरिया मझोला की मानवी राणा,मैथ्स विजार्ड में प्रथम आने पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रुद्रपुर में किया गया सम्मानित

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- एकीकृत राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिरिया मझोला , खटीमा की छात्रा मानवी राना मैथ्स विजार्ड में प्रथम आने पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से सम्मानित किया गया।मानवी 12 दिसंबर को अपने शिक्षक दिनेश चंद्र शर्मा के साथ देहरादून में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन,“ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही तिरंगा यात्रा

मानवी के गणित विषय के मार्गदर्शक शिक्षक रमेश चंद्र तिवारी ने बताया की एकीकृत विद्यालय के प्रयोग में यह एक बहुत बड़ी सफलता है और मानवी ने इस क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन,“ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही तिरंगा यात्रा

इस उपलब्धि पर प्रधानाध्यापक हरीश चंद्र कनवाल, भगवान चंद, एस एम सी अध्यक्ष प्रेम सिंह राना, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरिया मझोला खटीमा के प्रधानाचार्य महेंद्र प्रताप पाण्डेय,खंड शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार पंत, मुख्य शिक्षा अधिकारी डी एस राजपूत ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है।इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन,“ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही तिरंगा यात्रा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles