खटीमा: वरिष्ठ व्यवसायी विजयपाल सिंह बिष्ट के पुत्र रोहित सिंह बिष्ट भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त कर बने लेफ्टिनेंट,केरला के एचडीमाला से पासआउट हो रोहित देश की नौसेना का बने हिस्सा

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- वरिष्ठ व्यवसायी विजयपाल सिंह बिष्ट के पुत्र रोहित सिंह बिष्ट भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त कर लेफ्टिनेंट बने है।
मूल रूप से ग्राम मनान अल्मोड़ा व हाल निवासी वार्ड 16 संख्या खटीमा निवासी वरिष्ठ व्यवसायी विजयपाल सिंह बिष्ट का बेटा रोहित सिंह बिष्ट ने 25 मई को एचडीमाला केरला से कमीशन प्राप्त कर भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनकर पास आउट हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर: आतिशबाजी के दौरान ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, एक आँख बुरी तरह से हुई जख़्मी, टनकपुर में प्राथमिक उपचार के बाद किया हायर सेंटर रेफर

रोहित के लेफ्टिनेंट बनने पर परिवार में खुशी का माहौल है। पिता विजयपाल सिंह बिष्ट व माता मीना बिष्ट और ताऊ अजयपाल सिंह बिष्ट केरला में पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। रोहित के पिता व्यवसायी और माता ग्रहणी है। रोहित ने प्रारंभिक शिक्षा खटीमा में प्राप्त की। इसके बाद रोहित ने कक्षा 6 से 12वीं तक की शिक्षा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल नैनीताल से ग्रहण की। रोहित का 2020 में एनडीए में चयन होने के बाद तीन साल तक पूना में ट्रेनिंग करने के बाद एक साल की ट्रेनिंग केरला के एचडीमाला में की और 25 मई को पास आउट कर नौसेना में लेफ्टिनेंट बने।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों के बीच मनाई दीपावली,काली गाड़, सीएम ने देहरादून के मझाड़ा गाँव एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना

रोहित के लेफ्टिनेंट बनने पर विधायक भुवन कापड़ी, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी, भाजपा झनकट मंडल अध्यक्ष विमला बिष्ट, भाजपा जिला मंत्री भुवन जोशी, किशोर जोशी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद राजपूत, मनोज वाधवा, बॉबी राठौर, रवीश भटनागर, राशिद अंसारी, किशन सिंह किन्ना आदि ने बधाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों के बीच मनाई दीपावली,काली गाड़, सीएम ने देहरादून के मझाड़ा गाँव एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles