खटीमा: डायनेस्टी गुरुकुल छिनकी स्कूल के छात्र छात्राओं ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ कराटे प्रतियोगिता में जीते मेडल,तीन स्वर्ण दो रजत व दो कांस्य पदकों पर जमाया अपना कब्जा

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उत्तराखंड)- सीमांत क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फॉर्म खटीमा के छात्रों ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ कराटे प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए कई पदकों में अपना कब्जा जमाया है।स्कूल के प्रतिभाशाली छात्रा खिलाड़ी
कनिका इकराल ने स्वर्ण पदक,
साक्षी भंडारी ने स्वर्ण पदक,
छात्र रोहित सिंह ने स्वर्ण पदक,
दीपक सिंह चौहान ने रजत पदक,
छात्रा शीतल अधिकारी ने रजत पदक,
अंशिका धामी ने काँस्य पदक,
छात्र कल्पित थ्वाल ने काँस्य पदक,
जीत कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन पर उत्तराखण्ड पेयजल निगम हल्द्वानी के अधीक्षण अभियंता को किया गया निलम्बित,सीएम धामी के सख्त रुख उपरांत प्रदेश भर में अधिकारियों पर लगातार हो रही कड़ी कार्यवाही

छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरेंद्र चंद्र भट्ट ने विजेता प्रतिभागियों व विद्यालय के करटे प्रशिक्षक विजय रावत को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा है कि कराटे देश का उभरता हुआ खेल है,इसे नियमित रूप से दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते हुए खेलों में गिना जाता है।


उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आपका कोई सपना है, तो कभी भी उसके मार्ग को छोड़ना नहीं चाहिए,अंत तक उसका पीछा करना आवश्यक है। खुद को अपना प्रतिस्पर्धी बनाएं और निरन्तर स्वयं को कल से बेहतर बनने का प्रयास करें, ऐसा करने से आपको अवश्य सफलता मिलेगी। हम आपको बता दे की डायनेस्टी मॉर्डन गुरुकुल एकेडमी बच्चो के शैक्षिक उत्थान के साथ उनकी खेल प्रतिभाओं को उभार उन्हे सही मंच प्रदान करने के लिए जाना जाता है।स्कूल के प्रबंध निदेशक धीरेंद्र भट्ट की बेहतर सोच का ही परिणाम है की आज आज स्कूल के छात्र छात्राएं विभिन्न खेलों में ब्लॉक,जिला राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का हुनर दिखा खटीमा क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त रुख, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ विजिलेंस को दी खुली छूट,2021 में सिर्फ पांच गिरफ्तारी, 2024 में 38 तक पहुंची गिरफ्तारियों की संख्या,भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान जारी

वही कराटे में पदक विजेता छात्र छात्राओं को उनकी उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रकांत पनेरु, डायरेक्टर श्रीमती प्रेमा भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी मनीष चंद, एकेडमिक डायरेक्टर विक्टर आईवन, सुरेश ओली, मनीष ठाकुर, सुरेंद्र रावत, दिगंबर भट्ट, दया किशन पंत, विक्रम नाथ, श्रीमती शिल्पा सक्सेना, श्रीमती हेमलता बोरा, श्रीमती ऊषा चौसाली, भरत बिष्ट, गोविंद सिंह, कमल इकराल आदि ने पदक विजेता समस्त विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर: माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समितिसंस्था(रजिस्टर्ड)ने अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व मे पर्यटक आवास गृह और नेहरू पार्क मे हरेला पर्व के अवसर पर किया पौध रोपण,हरेले के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की आम जन से की अपील
Ad Ad Ad Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles