खटीमा: सीमांत गांव बग्गा चौवन में भारतीय जनता पार्टी ने कीबूथ की समीक्षा,पार्टी को ऐतिहासिक मतों से जिताने का लिया गया संकल्प

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का संगठन लगातार काम कर रहा है। इसी कड़ी में नेता लोकसभा के खटीमा विधानसभा के दूरस्थ बग्गा चावल गांव स्थित भूतों की भारतीय जनता पार्टी संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा समीक्षा की गई। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक मतों से जिताने का भी संकल्प लिया गया।

बैठक में विधान सभा विस्तारक आलोक तिवारी ने कहा कि बूथ के पदाधिकारियों को पूरी सक्रियता के साथ भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए जी जान से जुटने को कहा। तिवारी ने बग्गा चौवन के बूथ की समीक्षा करते हुए बूथ प्रबंधन पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा को प्रत्येक बूथ पर इतिहास दर्ज करना है।इस अवसर पर उन्होंने बूथों का सत्यापन भी किया,बूथों के कार्यकर्ताओं से अपनी अपने बूथ को मजबूती के साथ जिताने का आह्वान किया गया।

स्थानीय जन मानस को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ नवीन भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश मजबूत हुआ है।सम्पूर्ण विश्व में भारत की साख बढ़ी है।कश्मीर से धारा 370 हटाने से लेकर राम मंदिर के निर्माण के अभूतपूर्व फैसले लिये गये।महिला सशक्तिकरण पर सरकार के द्वारा विशेष ध्यान दिए गए है।प्रधानमंत्री मोदी ने लखपति दीदी योजना जैसे अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुवात करते हुए देश आज निरन्तर आर्थिक मोर्चे पर भी आगे बढ़ रहा है।देश के सुरक्षा संशाधनों में निरन्तर बृद्धि हुई।विधानसभा पालक डॉ नवीन भट्ट ने कहा मोदी जी के नेतृत्व में देश एकजुट हो रहा है।उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रहे देश के सशक्तिकरण अभियान में अपनी सहभागिता करनी चाहिये।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान में दर्जनों लोगो ने की सहभागिता,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर, दया किशन कलौनी,अमन अरोड़ा के समक्ष दर्जनों ने थामा आप पार्टी का दामन, निकाय चुनाव को लेकर भरी हुंकार

प्रदेश सह संयोजक व विधानसभा विस्तारक डॉ नवीन भट्ट ने कहा कि आज मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रगति कर रहा है।समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है।डॉ भट्ट ने कहा नरेंद्र मोदी-पुष्कर धामी जी के करिश्माई नेतृत्व में देश -प्रदेश विकास के पथ पर चल रहा है।इस दौरान सुमित सिंह,टार्जन सिंह,मनोहर सिंह,त्रिभुवन चौहान ,कैलाश सिंह,तारा बिष्ट,मंजू नेगी,देवराम टम्टा, मनोज कुमार,संतोष कुमार,सुरेंद्र कुमार,हिमांशु पंवार,विजय राय, सज्जन सिंह,विवेक कुमार,राम सिंह रावल,ललित सिंह चुफाल,जवाहर सिंह,कुंदन सिंह मेहरा,मनोज सिंह,सुंदर सिंह,होशियार सिंह,मनोज सिंह,धर्म सिंह,गोविन्द सिंह ,पुष्कर धामी,यम सिंह धामी,लक्ष्मण सिंह बिष्ट,त्रिभुवन सिंह , राजेन्द्र सिंह,रितेश कुमार,राम सिंह मेहरा,अनिल कुमार,राज कुमार,जीत सिंह,देवेंद्र सिंह,राधा देवी,ममता देवी,गोविंदी,भारती, लीला देवी,कमला देवी,भारती ,प्रेमा देवी,इंद्रा देवी,बसन्ती देवी,रेनु देवी,छाया देवी,निर्मला चौहान,संगीता देवी,माया देवी,अंजू देवी,ललिता देवी,गीता देवी,मंजू देवी,बसन्ती देवी,नीमा देवी,हेमा जोशी,भागीरथी,मुन्नी देवी,धर्मा देवी,आनंदी बिष्ट,कमला खोलिया,धरमा बोहरा,आशा देवी,गंगा देवी, नीरू देवी सहित अनेकों ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 15 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles