खटीमा: गांव चलो अभियान के माध्यम से रात्रि चौपल कर खटीमा विधानसभा के पालक डॉ नवीन भट्ट भाजपा कार्यकर्ताओं में भर रहे हैं नया उत्साह, आमजन को केंद्र व राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की दे रहे जानकारी

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उत्तराखंड)- पूरे भारतवर्ष में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी संगठन के गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत खटीमा में विधानसभा के पलक डॉ नवीन भट्ट रात्रि प्रवास कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम कर रहे हैं।
डॉ भट्ट इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के साथ गांव-गांव पहुच कर राज्य व केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की स्थस्नीय ग्रामीणों जसनकारी दे रहे है।

इसी क्रम में डॉक्टर नवीन भट्ट ने मोहम्मद पुर भुडिया व नगला जोगिठेर में रात्रि चौपाल के आयोजन में प्रतिभाग किया। मोहम्मद पुर भुडिया के बूथ 58 ,59 पर ब्लाक प्रमुख रंजीत नामधारी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर उनका हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर रात्रि चौपाल में खटीमा विधानसभा विस्तारक आलोक तिवारी ने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताते हुए एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में लगने को कहा। शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक व खटीमा विधानसभा पालक डॉ नवीन भट्ट ने राज्य व केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का भी विकास करना चाहती है।भारतीय जनता पार्टी द्वारा ऐतिहासिक कार्य किये गए है।भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक व्यक्ति का ध्यान रखती है।तभी तो गांव चलो जैसा अभियान चलाया जा रहा है।जिससे कि राज्य व केंद्र सरकार की योजनाएं समाज को बताकर समाज उसका लाभ उठा सके।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों के बीच मनाई दीपावली,काली गाड़, सीएम ने देहरादून के मझाड़ा गाँव एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना

वही बीजेपी में शामिल हुए ब्लाक प्रमुख खटीमा रंजीत सिंह नामधारी ने कहा कि कांग्रेस भाजपा पर ईवीएम हैक करने का आरोप लगाती रही है।परंतु बीजेपी में शामिल होने के बाद पता चला कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ईवीएम है,जो जी तोड़ मेहनत करता है।उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार को ऐतिहासिक कार्य करने के लिए उसका आभार व्यक्त किया।मण्डल अध्यक्ष सोमनाथ मौर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।जिसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा जाता है।इस दौरानशक्ति केन्द्र मो० पुर भुड़िया के आज बूथ संख्या 58 बूथ संख्या 59 प्रवासी बैठक गांव चलो अभियान में बैठक की रात्रि प्रवास के बूथ अध्यक्ष रामकली जी के यहाँ भोजन भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर; चंपावत जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पंचमुखी गौशाला निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण,निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवम समयावधि में निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश

।इस दौरान खटीमा के ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी खटीमा विधानसभा के विस्तारक आलोक तिवारी खटीमा विधानसभा के पालक नवीन भट्ट ,एस टी मोर्चा के अध्यक्ष विपिन राणा रिंकू बाजवा, दिलीप राणा, बूथ अध्यक्ष रामकली, बूथ अध्यक्ष सचिन राणा आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

नगला जोगिठेर में भी हुआ रात्रि चौपाल का आयोजन,राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री राजपाल सिंह ने की शिरकत

खटीमा के नगला जोगिठेर में भी रात्रि चौपाल का बीजेपी द्वारा आयोजन किया गया। जिसमें राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री राजपाल सिंह इस अवसर पर शिरकत की।

राजपाल सिंह ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।जिसके ऐतिहासिक निर्णयों की वजह से अपार जनसमर्थन मिल रहा है।उन्होंने रात्रि चौपाल में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।विपक्ष घबरा रहा है।उन्होंने सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने का आह्वाहन कार्यकर्ताओं से किया।नगला जोगिठेर की चौपाल को संबोधित करते हुए विधानसभा पालक डॉ नवीन भट्ट ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी देकर इसका लाभ समाज तक पहुचाने का आह्वान किया।विधानसभा विस्तारक आलोक तिवारी ने बूथ प्रबंधन पर जोर देते हुए कहा कि हमको अपने बूथ को और अधिक मजबूत किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने बूथ जीता ,चुनाव जीता पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों के बीच मनाई दीपावली,काली गाड़, सीएम ने देहरादून के मझाड़ा गाँव एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना

इस दौरान राज्य मंत्री राजपाल सिंह ,विधानसभा विस्तारक आलोक तिवारी ,जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष विपिन राणा ,ग्राम प्रधान जितेंद्र गौतम ,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जस्सी जी,महामंत्री परविंदर सिंह,विक्कू गौतम ,अरुण राणा, बूथ अध्यक्ष विनय गौतम , रिंकू बाजवा,मुन्नालाल दास ,पूर्व प्रधान बंटी राणा समस्त ग्रामवासी ,मातृशक्ति मौजूद रही।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles