खटीमा: लियो क्लब खटीमा सेवा की क्लब कार्यकारणी का हुआ पुर्नगठन,प्रीति राना अध्यक्ष तो सुरभि रोहिला को मिला सचिव का दायित्व

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- लियो क्लब खटीमा सेवा की एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से क्लब कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।लियो प्रीति राणा अध्यक्ष और लियो सुरभि रोहिला सचिव चुनी गईं जबकि लियो दीपक सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ स्थित पांखू के माँ कोकिला कोठग्याड़ी मंदिर में आयोजित अखंड रामायण पाठ को किया संबोधित,प्रभु श्री राम मर्यादा, भक्ति, त्याग, और धर्म के पथ प्रदर्शक - मुख्यमंत्री

नई कार्यकरिणी ने समाज सेवा में क्लब द्वारा भविष्य में किये जाने वाले सेवा कार्यों को पटल पर रखा और कहा कि कम भाग्यशाली लोगों की सेवा करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर: उपजिला चिकित्सालय परिसर में पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार नें सोलर हैंड पम्प का किया शिलान्यास,सोलर हैंड पैंप के शुभारंभ के उपरांत मरीजों के मरीजों/तीमारदारों सहित अन्य लोगो को मिलेगा अस्पताल परिसर में शुद्ध पेयजल

क्लब एडवाइज़र लायन जितेंद्र पारूथी ने कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए उनसे समाज और देश हित में सेवा कार्य करने की बात कही। यहां लायन इन्दर नाथ गोस्वामी,लायन हरबिंदर कौर,लायन दलबीर सोहल,लियो ईशु अग्रवाल,लियो तुषार सेतिया,लियो सादगी भटनागर,लियो पल्लव अग्रवाल, लियो रिया बिष्ट,लियो सूरज अरोरा आदि रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ स्थित पांखू के माँ कोकिला कोठग्याड़ी मंदिर में आयोजित अखंड रामायण पाठ को किया संबोधित,प्रभु श्री राम मर्यादा, भक्ति, त्याग, और धर्म के पथ प्रदर्शक - मुख्यमंत्री
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles