खटीमा(उत्तराखंड)- पूरे भारतवर्ष में आज भाजपा कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न संगठनों के द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वही सीमा तो विधानसभा खटीमा में भी खटीमा मंडी समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह खाद्य नहीं मंडी सभागार में मातृशक्ति के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को मनाया।इस अवसर पर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं व सीमांत क्षेत्र की मातृशक्ति के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव पर केक काटकर जहां खुशी का इजहार किया गया। वहीं प्रधानमंत्री के लंबी उम्र की भी ईश्वर से कामना की गई।
खटीमा मंडी समिति अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता नंदन सिंह खड़ायत ने इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की पीएम नरेंद्र मोदी जी द्वारा 2014 से लेकर 2023 तक देश के विकास के पथ पर आगे ले जाने का कार्य किया गया है। आज पूरे विश्व के नेता भारत को सम्मान की दृष्टि से देख रहे हैं। इसका श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को ही जाता है।

मंडी चेयरमैन खड़ायत ने केंद्र सरकार के कार्यों और देश के आमजन के लिए लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में इस अवसर पर जानकारी दी।उन्होंने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों के द्वारा पीएम मोदी को हराने हेतु दुष्प्रचार किया जा रहा है,इसलिए इन सभी अफवाहों से बचते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करते हुए मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार बनाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर प्रदेश की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा खटीमा क्षेत्र में किया जा रहे विकास कार्यों के बारे में भी आम जनमानस को बताया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बिमला मुडेल द्वारा मोदी जी द्वारा महिलाओं के लिए किए गए कार्यों के संबंध में लोगों को अवगत कराया गया कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री महिला मोर्चा रेनू भंडारी द्वारा समूह के माध्यम से किए जा रहे कार्यों के बारे में बताएं कार्यक्रम में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम को ग्राम प्रधान व भारतीय जनता पार्टी चकरपुर मंडल अध्यक्ष श्रीमती माया जोशी खटीमा नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती धाना भंडारी जी आदि लोगों ने संबोधित किया।
इस अवसर पर मंडी समिति खटीमा के अध्यक्ष नंदन सिंह खाद्य ने महिला मोर्चा पदाधिकारी के साथ कार्यक्रम में पहुंचे मातृशक्ति को सब्जी कास्तकारी हेतु प्लास्टिक की क्रेटो का भी वितरण किया। साथी महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने उनके उत्थान के लिए मंडी समिति के द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हर संभव सहायता किए जाने की भी बात कही गई।इस अवसर पर शशांक बिष्ट, बलदेव सिंह, पूरन जोशी,सुरेश जीना,गोकुल ओली सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग व मातृशक्ति मौजूद रही।






