विधायक भुवन कापड़ी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंकित सिंह व कार्यकर्ताओ ने पोलीगंज अस्पताल में मरीजों को किया फलों का वितरण,विधायक की लंबी आयु की ईश्वर से कामना

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
अंकित सिंह युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष,मझोला खटीमा

खटीमा(उत्तराखंड)- उप नेता सदन उत्तराखंड व खटीमा विधायक भुवन कापड़ी के जन्मदिन पर खटीमा के विभिन्न इलाकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जहां विधायक का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कोई बढ़िया न्याय पंचायत के युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंकित सिंह व कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा पोलिगंज हॉस्पिटल में विधायक कापडी के जन्मदिन पर मरीजों को फलों का वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बद्रीनाथ धाम का ही लघु रूप है महर पिनाना का सकल धाम,वैशाख पूर्णिमा को खुलते हैं कपाट, मंदिर में नहीं दी जाती है कोई बली

इस अवसर पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर विधायक के जन्मदिन का जश्न मनाया। साथ ही खटीमा विधानसभा की यूपी सीमा पर स्थित है पोलीगंज मिशनरी हॉस्पिटल में पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फलों का वितरण किया। वही युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंकित सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आज खटीमा के लोकप्रिय विधायक और भुवन कापड़ी का जहां जन्मदिन है।

इस अवसर पर उन्होंने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ खटीमा के पोलीगंज हॉस्पिटल में मरीजों को फलों का वितरण किया है। साथ ही बद्री विशाल से कामना करी कि विधायक भुवन कापड़ी को दीर्घ आयु प्रदान करे। साथ ही उनके यश कीर्ति में निरंतर ईश्वर वृद्धि करें। इस अवसर पर अंकित सिंह के साथ युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रेहान अंसारी, राशिद भाई व अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 15 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles