सितारगंज में किसानों के समर्थन में कांग्रेस के विशाल धरना प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर खटीमा कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक,किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की बैठक में शिरकत

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- 16 अक्तूबर सोमवार को मंडी समिति सितारगंज में होने वाले किसान कांग्रेस के विशाल धरना प्रदर्शन की तैयारी को लेकर कांग्रेस संगठन जुट चुका है।इसी बाबत खटीमा पीलीभीत रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाडी व उधम सिंह नगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने खटीमा विधानभा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

इस अवसर पर बैठक में खटीमा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर सहित विभिन्न पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खटीमा कांग्रेस कार्यालय आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष कांग्रेस हिमांशु गाबा एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाडी ने किसानों के समर्थन में कुमाऊं के सितारगंज में 16 अक्टूबर सोमवार को आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की साथ ही अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओ को किसानों के उत्पीड़न रोकथाम हेतु कांग्रेस के आयोजन में पहुंचने का आवाहन किया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: केआईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्वतंत्रता दिवस का भव्य हुआ आयोजन,छात्र छात्राओं ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा शमा

कांग्रेस द्वारा किसानों की धान खरीद में परेशानी,बिचौलियों के हाथों अपनी फसल बेचने को मजबूर हो रहे किसानों के समर्थन में उत्तराखंड के हरिद्वार व सितारगंज में 16अक्टूबर को विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया है।जिसकी तैयारियों को लेकर कांग्रेस संगठन जुटा हुआ है।सितारगंज में आयोजित कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी,विधायक तिलकराज बेहड,गोपाल सिंह राना,सुमित हिरदेश,सहित कुमाऊं के विधायक व पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा:नेपाल प्रशासन के उत्पीड़न के खिलाफ टैक्सी यूनियन ने बनबसा बैराज पर वाहनों का आवागमन बंद कर नेपाल प्रशासन के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन,एसडीएम के आश्वासन के उपरांत अंतराष्ट्रीय सीमा पर आवागमन किया सुचारू

वही खटीमा में आयोजित बैठक में कांग्रेस नगर अध्यक्ष खटीमा रवीश भटनागर, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद एवं मान सिंह जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार पीसीसी सदस्य राजू सोनकर जसविंदर सिंह पप्पू, प्रधान वीरेंद्र सिंह, माधव चंद, राशीद अंसारी नरेंद्र आर्य, ललित ज्याला, रेहान अंसारी, पंकज टम्टा, भूपेंद्र गंगवार, विक्रम चंद आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा:नेपाल प्रशासन के उत्पीड़न के खिलाफ टैक्सी यूनियन ने बनबसा बैराज पर वाहनों का आवागमन बंद कर नेपाल प्रशासन के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन,एसडीएम के आश्वासन के उपरांत अंतराष्ट्रीय सीमा पर आवागमन किया सुचारू
Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles