खटीमा महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023 का हुआ आयोजन,वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने और वैज्ञानिक नवाचारों को प्रोत्साहित करने पर रहा कार्यक्रम का फोकस

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- एच.एन.बी. पी.जी. कॉलेज खटीमा के भौतिक विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन दिनांक 28 फरवरी 2023 को किया गया। प्राचार्य एवं कार्यक्रम के संरक्षक प्रोफेसर आर.सी. पुरोहित के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर डॉo प्रमोद कुमार कांडपाल (विभागाध्यक्ष भौतिक विज्ञान) ने अपने संबोधन में बताया कि “वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान” इस साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम है। थीम का मतलब है कि भारत समेत पूरी दुनिया 2023 में नई वैश्विक चुनौतियों का सामना कर रही है। इन चुनौतियों का सामना करने और विश्व कल्याण के लिए विज्ञान के महत्व को उभारना जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत विकास परिषद खटीमा शाखा की नवीन कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह हुआ आयोजित,संस्था के प्रांतीय महासचिव हरीश शर्मा ने नव पदाधिकारियों को दिलाई उनके नव दायित्व की शपथ

कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉo आशीष कुमार (रसायन विज्ञान विभाग) ने कहा कि यही वह दिन है जब देश के महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने ‘रमन प्रभाव’ का आविष्कार किया था, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।जिसमें राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छात्र-छात्राओं ने भारतीय वैज्ञानिक सी. वी. रमन ने ‘रमन प्रभाव’ का आविष्कार पर अपने व्याख्यान व्यक्त किए और विज्ञान की इस युग में उपयोगिता के बारे में प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉo विपिन भट्ट (परीक्षा प्रभारी), डॉo के. के. मिश्रा (विभागाध्यक्ष इतिहास), डॉo वी. एन. पांडे (अर्थशात्र विभाग) तथा डॉo मनोज कुमार (विभागाध्यक्ष भूगोल) मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन डॉo हेमा पांडे (अर्थशात्र विभाग) के संबोधन के द्वारा पूर्ण हुआ l जिसमें उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने और वैज्ञानिक नवाचारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जा रहा है।

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 15 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles