खटीमा में राम भक्तों द्वारा कड़ाके की ठंड के बावजूद भी नगर में प्रातकालीन श्री राम शोभायात्रा का किया जा रहा आयोजन,22 जनवरी तक प्रभात फेरी के रूप में खटीमा नगर में रोजाना निकलेगी श्री राम शोभायात्रा

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उत्तराखंड)- 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जहां आमजन में भारी उत्साह है। वही उत्तराखंड के खटीमा नगर में भी राम भक्तों के द्वारा नगर में प्रभात फेरी के रूप में श्रीराम शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 15 जनवरी से रोजाना नगर में सर्व समाज के द्वारा निकाली जा रही इस शोभायात्रा को बुधवार को नगरीय क्षेत्र से होते हुए बाल्मीकि बस्ती क्षेत्र में निकाला गया। राम भक्तों की शोभायात्रा का खटीमा के बाल्मीकि बस्ती में भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत: उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड का परीक्षाफल हुआ घोषित,राज्य स्तर प्रदीप ने चौथा एवम दीपक ने प्राप्त किया दसवां स्थान

घने कोहरे व कड़ाके की ठंड के बावजूद भी राम भक्तों का हुजूम इस प्रात कालीन श्रीराम शोभायात्रा में देखने को मिला।इस दौरान श्रीराम के जयकारों से नगरीय क्षेत्र गुंजायमान हो गया।श्रीराम शुभायात्रा बुधवार को नगर के वाल्मीकि बस्ती होते हुए सितारगंज रोड ,सेल टैक्स गली ब्लॉक परिसर, डिग्री कॉलेज रोड होते रामलीला ग्राउंड मे सम्पन्न हुई।,नगर में जगह जगह आमजन ने श्री राम शोभा यात्रा का अपने घरों से पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया।

श्रीराम शोभायात्रा में मुख्य रुप से रमेश चंद जोशी उर्फ “रामू भैय्या” मनोज वाधवा ,सतीश चंद्र गोयल, नंदन सिंह खड़ायत, श्री राम अरोड़ा ,विश्वजीत मित्तल ,अजय अग्रवाल ,जीवन धामी, प्रदीप अग्रवाल ,मनोज अग्रवाल ,कमल अग्रवाल ,विजय अरोड़ा ,हरीश बत्रा ,मनमोहन जोशी, संतोष अग्रवाल ,राहुल सक्सेना ,विशाल चौहान ,अमन गुप्ता ,राजीव बंसल ,अनमोल अग्रवाल मंगतराम अरोड़ा ,संतोष गौरव भानु रस्तोगी ,स्वाति मिश्रा अनीता, अनुपम शर्मा ,मोहनी पोखरिया, नीलू गुप्ता, सावित्री कन्याल, भानु प्रकाश शास्त्री नीरज सक्सेना, मनोज श्रीवास्तव सुधीर अग्रवाल ,ईश्वर बंसल, राजेश गोयल ,नितिन बत्रा ,वरुण अग्रवाल, हरीश बत्रा ,राकेश रोहेला, अचल शर्मा, सुनील रैदानी, जितेंद्र सिंह, विजय गुप्ता, अशोक बत्रा ,विश्वनाथ यादव, दीपक तिवारी, विजय गुप्ता, ललित जोशी ,रंजन अग्रवाल, ललित अग्रवाल, राहुल सक्सेना, दीपेश तिवारी, रवि सक्सेना, विमला बिष्ट, धाना भण्डारी, गंगा चौहान ,अनीता ज्याला, मनोज प्रजापति, लक्की गुप्ता ,श्री कृष्ण कश्यप ,संदीप सक्सेना ,रविंदर श्रीवास्तव सहित रामभक्त उपस्तिथ थे।

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 15 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles