रोड एक्सीडेंट: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत,अन्य दुर्घटना में दो बाइक भिड़ी चार हुए घायल,गंभीर घायल दो हायर सेंटर हुए रेफर

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा (उधम सिंह नगर)-खटीमा। सड़क किनारे घर के सामने धूप सेक रही वृद्ध महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौत हो गई।

ग्राम देवकला निवासी 80 वर्षी रूकमा देवी पत्नी गोपाल सिंह पोखरिया मंगलवार की देर शाम अपने घर के सामने सड़क किनारे बैठकर धूप सेक रही थी। इसी बीच अज्ञात वाहन चालक ने वृद्धा को टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन चालक मौका पाकर फरार हो गया। हादसे में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची आपातकालीन सेवा 108 ने घायल वृद्धा को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने वृद्धा रूकमा देवी को मृत घोषित कर दिया।

जबकि दूसरी सड़क दुर्घटना में पहेनिया-कुटरी बाईपास हाइवे पर दो बाइकों की भिडंत में दो महिलाएं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगां को हायर सेंटर रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा की प्रदेश सूची में स्थान बनाने वाली डायनेस्टी गुरुकुल छिनकी खटीमा की मेधावी छात्रा रिया कफलिया व दिया भंडारी को जिलाधिकारी व शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित

मंगलवार को उमरूखुर्द निवासी 32 वर्षीय गोकुल सिंह राणा अपनी चाची 47 वर्षीय मीना देवी व बड़ी बहन 35 वर्षीय कविता के साथ बाइक से रिश्तेदारी से घर वापस आ रहा थे। कंजाबाग के पास पहेनिया-कुटरी बाईपास हाइवे पर कट पार कर कर जैसे ही गोकुल घर की ओर जाने वाले रास्ते जाने लगा तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार भूड़ महोलिया निवासी 25 वर्षीय साहिल सिंह धामी की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें सभी चारो गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइकों की टक्कर देख मौके पर पहंचे ग्रामीणों ने आपातकालीन सेवा 108 को सूचना दी। एंबुलेंस 108 ने मौके पर पहुंचकर चारां घायल को उप जिला चिकित्सालय पहुचाया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: डायनेस्टी मॉर्डन गुरुकुल एकेडमी छिनकी स्कूल के छात्रों ने एरीज वेधशाला नैनीताल का किया शैक्षिक भ्रमण,छात्र छात्राओं ने खगोलीय दुनिया को बेहद करीब से जान शैक्षिक भ्रमण का उठाया लाभ

गोकुल के सिर पर गंभीर चोट व कविता के पैर फैक्चर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। अन्य दो घायलों को उपचार चिकित्सालय में जारी है।

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 15 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles