
टनकपुर (चम्पावत)- मां पूर्णागिरि धाम के पुजारी और पत्रकार जगदीश तिवारी (43) का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। अचानक हार्ट अटैक आने के चलते उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। अचानक हुए इस वाकये से परिवार में कोहराम मच गया। उनके निधन से पूर्णागिरि धाम के पुजारियों और पत्रकारों के साथ ही क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

बेहद ही मिलनसार व हंसमुख स्वभाव के पत्रकार जगदीश तिवारी को बुधवार को पूर्वान्ह दिल का दौरा पड़ा। परिजन आनन फानन में उन्हें टनकपुर के उप जिला अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। वे अपने पीछे पत्नी, दो बच्चों के अलावा मां, भाई और भाई के परिवार को छोड़ गए हैं। जगदीश तिवारी पूर्णागिरि मंदिर के पुजारी होने के साथ ही एक दैनिक समाचार पत्र से भी जुड़े थे और पूर्णागिरि क्षेत्र की रिर्पोटिंग करते थे। जिसने भी उनके निधन की खबर सुनी वो सकते में आ गया, और उनके घर की ओर दौड़ पड़ा। उनके निधन से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
हल्द्वानी में शिक्षाध्यन कर रहीं बेटी के घर आने के बाद टनकपुर की पवित्र शारदा नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। सैकड़ो नम आँखों नें उन्हें अंतिम विदाई दी।
उनके निधन पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी, सचिव सुरेश तिवारी, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, कोषाध्यक्ष नवीन तिवारी, पूर्व अध्यक्ष पंडित भुवन पांडेय, पंडित मोहन पांडेय, पूर्व उपाध्यक्ष नेत्र बल्लभ तिवारी, पूर्व प्रधान मथुरा दत्त पांडेय, प्रकाश पांडेय, महेश पांडेय, मनोज तिवारी, भीमदत्त पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार, वन निगम के सदस्य हरीश भट्ट, भाजपा नेता दीपक पाठक, सुरेश महर, आनंद महर, बीडी भट्ट, जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी, पत्रकार विनोद काला, बाबूलाल यादव, दीपक फुलेरा, देवेंद्र देवा, गणेश पांडेय, नारायण भट्ट, चंद्रशेखर जोशी, राजेश देउपा,, भुवन पाटनी, दिनेश खर्कवाल, विनोद पाल, आबिद हुसैन, पुष्कर महर, मयंक पंत, शुभम गौड़, धर्मेंद्र चंद, अमित जोशी, सुरेश उप्रेती, प्रकाश पुनेड़ा, रवींद्र सिंह धामी, दीपक धामी, रूपेश प्रजापति, नवीं अंसारी, कुन्दन बिष्ट, राजीव मनराल, सतीश जोशी, गिरीश बिष्ट, प्रकाश भट्ट, विनोद चतुर्वेदी आदि ने शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नें शोक संवेदना की व्यक्त।
टनकपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्णागिरि धाम के पुजारी और पत्रकार जगदीश तिवारी (43) की हृदय गति रुकने से असामयिक निधन पर दुःख एवं शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस दुःख की घड़ी में परिजनों को शक्ति प्रदान करने तथा दिवंगत को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
