दुखद खबर: टनकपुर शारदा घाट के समीप नदी में डूबने से महिला व बच्ची की हुई मौत,नदी से दोनो शव बरामद कर पुलिस शिनाख्त में जुटी

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर(चंपावत)- शारदा घाट के समीप शारदा नदी में डूबने से एक महिला व एक बच्ची की मौत हो गई। दोनों शव बरामद हो गए हैं। दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ​उनकी शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरी मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं के संबद्ध में ली समीक्षा बैठक,सीएम ने पूर्णागिरी मेले में मुंडन हेतु जिला पंचायत द्वारा निर्धारित शुल्क को कम लिए जाने के दिए निर्देश

शारदा नदी में महिला व बच्ची के डूबने की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जिसके बाद SDRF टीम व जल पुलिस की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान एक महिला को नदी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद बालिका को भी बाहर निकाल लिया गया। जिन्हें तत्काल उप जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा महिला और बालिका को मृत घोषित कर दिया गया। डूबने वाली महिला और बालिका की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिसके लिए लगातार पुलिस शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

वहीं घटना स्थल से अज्ञात बालिका की चप्पल और महिला का दुपट्टा बरामद हुआ है। एसएसआई बी एस बिष्ट ने बताया कि महिला तथा बालिका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना की सूचना सभी जनपद के थानों को प्रेषित कर दी गई है। महिला की उम्र 30 वर्ष व बालिका की सात होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 15 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles