लोहाघाट: बाराही धाम में विशाल यज्ञ एवं भंडारे के साथ किया गया श्रीरामकथा ज्ञान यज्ञ का समापन,पांच हजार लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण। कथा आयोजक राजशेखर जोशी ने सभी के प्रति जताया आभार

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देवीधुरा(चंपावत) -बाराहीधाम में विश्व कल्याण के लिए आयोजित श्रीराम ज्ञान यज्ञ कथा का विशाल यज्ञ एवं भंडारे के साथ समापन किया गया। चार खाम सात थोकों के प्रतिनिधियों के बीच राज्य सेतु के उपाध्यक्ष,दर्जा कैबिनेट मंत्री राजशेखर जोशी उनके अनुज मोहित जोशी ने विश्व कल्याण एवं उत्तराखंड में सुख शांति समृद्धि के लिए यज्ञ में आहुतियां दी। इस अवसर पर मुख्य यजमान हेम जोशी , लमगड़िया खाम के प्रमुख वीरेंद्र सिंह लमगड़िया, चम्याल खाम के गंगा सिंह चम्याल , गहढ़वाल खाम की ओर से मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, नैन सिंह बिष्ट, नवीन चंद्र सोराडी, गुरना के पुजारी दीपक चंद्र, टकना के हरिदत्त ने यज्ञ में आहुतियां दी।

मथुरा से आए पुरोहित देवेंद्र जी एवं हर्षित उपाध्याय ने पूर्ण विधि विधान के साथ यज्ञ संचालित कराया। इससे पूर्व जोशी ने सिद्धिविनायक पूजन, षोडस मात्रिका पूजन, नवग्रह पूजन, श्री पूजन आदि नित्य पूजा अर्चना कर सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। राजशेखर जोशी की ओर से विशाल भंडारा आयोजित किया गया जिसमें पांच हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया‌।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी पहुंचे खटीमा दौरे पर,खटीमा पहुंचने से पहले सीएम धामी ने नानकसागर डैम का किया निरीक्षण,डैम से जल निकासी, बाढ़ नियंत्रण सहित विभिन्न विषयों पर ली अधिकारियों से जानकारी,दिए आवश्यक दिशा निर्देश।खटीमा पहुंचने पर आमजन से मुलाकात कर सुनी उनकी समस्याएं।

ब्यासपीठ से प्रवचन करते हुए कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा बाराही धाम में श्रीरामजी की ज्ञान यज्ञ कथा का जो भव्य व दिव्य आयोजन हुआ उसकी वे अपने साथ मधुर स्मृतियां लेकर जा रहे हैं। यह ऐसा धाम है जहां आने पर ही मां बाराही की कृपा का एहसास होता है। उन्होंने कथा के आयोजक राजशेखर जोशी एवं उनके अनुज मोहित जोशी को साधुवाद देते हुए कहा आज के समय में उससे महान व्यक्ति दूसरा कोई नहीं हो सकता जो लोग दूसरों की भलाई का सोच रखते हुए कार्य करते हैं। मां बाराही ने उन्हें निमित्त बनाकर भेजा हुआ है। अंतिम दिन राजशेखर जोशी ने श्रीरामकथा ज्ञान यज्ञ के सफल आयोजन के लिए मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, चार खाम सात थोकों के प्रतिनिधियों, मंदिर के ट्रस्टी दिनेश जोशी, नरेंद्र लडवाल, हयात बिष्ट, बिशन चम्याल, अमित लमगड़िया, दीपक चम्याल, आचार्य नवीन सोराडी समेत सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की। अंत में व्यासपीठ से आचार्य अतुल कृष्ण ने सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। कथा के आयोजक एवं मंदिर कमेटी की ओर से व्यास जी को मां बाराही का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: सीएम पुष्कर धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पृथक राज्य आंदोलन के शहीदों की कुर्बानी को याद कर किया नमन,शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र व उपहार देकर किया सम्मानित

जब साध्वी उमा भारती को मां बाराही के चमत्कार का हुआ एहसास।

यह भी पढ़ें 👉  ईद मिलादुन्नबी की1500 वी वर्षगांठ को लेकर तजीम उलेमा-ए-सुन्नत संस्था खटीमा द्वारा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन।लगभग दो दर्जन चिकित्सकों ने सैकड़ो मरीजों का किया इलाज,ईद मिलादुन्नबी को लेकर कई मानवता के कार्यक्रम खटीमा में होंगे आयोजित

देवीधूरा। बाराही मंदिर में उसे समय यह चमत्कार देखने को मिला कि दोनों घुटनों के दर्द से परेशान मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं साध्वी उमा भारती को उस समय मां बाराही के चमत्कार का प्रत्यक्ष एहसास हुआ जब वह पहले तो दर्द के कारण मंदिर में जाने से मना कर रही थी लेकिन एकाएक ही मंदिर में जाने की प्रेरणा मिली तो लौटते वक्त उनके पैरों का दर्द कपूर की तरह उड़ गया था। साध्वी भारती ने कहां वे मां बाराही के इस चमत्कार की घटना को गांठ पाड़कर अपने साथ ले जा रही हैं।

Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles