सितारगंज: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उपजिला चिकित्सालय सितारगंज में वृक्षारोपण कर दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,आमजन से अधिक से अधिक पौधारोपण की करी अपील

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

बॉबी भट्ट,वरिष्ट संवाददाता,सितारगंज।

सितारगंज(उधम सिंह नगर)- हरेला पखवाड़ा को लेकर पूरे प्रदेश में जहां विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण के प्रयास किए जा रहे हैं। वही सितारगंज विधानसभा के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मंगलवार को सितारगंज के उप जिला चिकित्सालय परिसर में अस्पताल प्रबंधन व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न प्रजाति के पौधों को रोपित कर आम जनता को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ईद मिलादुन्नबी की1500 वी वर्षगांठ को लेकर तजीम उलेमा-ए-सुन्नत संस्था खटीमा द्वारा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन।लगभग दो दर्जन चिकित्सकों ने सैकड़ो मरीजों का किया इलाज,ईद मिलादुन्नबी को लेकर कई मानवता के कार्यक्रम खटीमा में होंगे आयोजित

कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा ने इस अवसर पर मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने के संकल्प के साथ पूरे प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण अभियान हरेले पर्व से चलाया जा रहा है। स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत हरेले पर्व के अवसर पर की गई थी। आज अपनी विधानसभा सितारगंज के उप जिला चिकित्सालय पहुंच उन्होंने वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने की भी अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: सीएम पुष्कर धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पृथक राज्य आंदोलन के शहीदों की कुर्बानी को याद कर किया नमन,शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र व उपहार देकर किया सम्मानित

इस अवसर पर उपजिला चिकित्सालय सितारगंज की चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अभिलाष पांडे, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर कमल जिंदल, बीजेपी नगर मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान,सुखदेव सिंह,राकेश त्यागी,पंकज रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी पहुंचे खटीमा दौरे पर,खटीमा पहुंचने से पहले सीएम धामी ने नानकसागर डैम का किया निरीक्षण,डैम से जल निकासी, बाढ़ नियंत्रण सहित विभिन्न विषयों पर ली अधिकारियों से जानकारी,दिए आवश्यक दिशा निर्देश।खटीमा पहुंचने पर आमजन से मुलाकात कर सुनी उनकी समस्याएं।
Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles