राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बिखेरे लोक संस्कृति के रंग,शैलेश मटियानी राज्य उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय को इस अवसर पर किया गया सम्मानित

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

चंपावत(उत्तराखंड) –
डायट लोहाघाट में जनपद स्तरीय राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम प्रतियोगिता का शुभारंभ डायट प्राचार्य दिनेश सिंह खेतवाल, कार्यक्रम समन्वयक शिवराज सिंह तड़ागी, डॉ कमल गहतोड़ी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम समन्वयक शिवराज सिंह तड़ागी के संचालन में शानदार प्रतियोगिताएं संपन्न की गई।

जिसमें बच्चों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें निर्णायकों को निर्णय लेने में अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम में दूर-दराज के विद्यालयों द्वारा प्रतिभाग किया गया। निर्णायक के रूप में पंत, प्रियंका जोशी, निशा ने योगदान दिया। मार्गदर्शक शिक्षक के रूप में प्रकाश चन्द्र उपाध्याय, रवीश पचौली, भूपेंद्र सिंह देव, रणजीत सिंह राणा, प्रकाश चन्द्र जोशी ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

यह भी पढ़ें 👉  सरदार भगत सिंह राजकीय महाविद्यालय रुद्रपुर के स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र आर्ष यादव ने 7.5 किग्रा हैमर थ्रो प्रतियोगिता में सर्वाधिक थ्रो कर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल पर जमाया कब्जा,

कार्यक्रम में शैलेश मटियानी राज्य उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित राउमावि खूनाबोरा में कार्यरत शिक्षक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय को डायट प्राचार्य, कार्यक्रम समन्वयक शिवराज सिंह तड़ागी सहित समस्त संकाय सदस्यों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय
इंटर डायट कल्चरल मीट में आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस के लिए डीएलएड प्रशिक्षुओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम को किया संबोधित,सीएम ने कहा, नशे को मजबूती से "ना" कहें युवा, साथियों को भी “ना’’ कहने के लिए करें प्रेरित

समन्वयक शिवराज सिंह तड़ागी ने बताया कि समस्त विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं द्वारा आगामी माह में देहरादून में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय डायनेस्टी गुरुकुल के छात्र छात्राओं ने जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव नाटक में प्रथम स्थान पर पर खटीमा क्षेत्र का नाम किया रोशन

लोकनृत्य विधा में राउमावि खूनाबोरा ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

लोकनृत्य विधा में राउमावि खूनाबोरा, राउप्रावि देवीधुरा, रा.क.आ.वि टनकपुर,
रोल प्ले में राइका मऊ, राइका किमतोली, क.गां.आवा.वि. टनकपुर,
पोस्टर प्रतियोगिता में
तथा समूह चर्चा में
ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles