![](https://bebakuttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG_20240619_120244-582x470.jpg)
टनकपुर(चंपावत)- केंद्र सरकार मे मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र टनकपुर पहुँचे अजय टम्टा का बीजेपी कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत अभिनंदन किया। मंगलवार की देर शाम क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री भारत सरकार अजय टम्टा का टनकपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओ नें जोरदार स्वागत किया।
![](https://bebakuttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/06/1003191852.jpg)
नगर पालिका के सामुदायिक भवन मे आयोजित स्वागत कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा नें लगातार तीसरी बार विजयी बनाने पर क्षेत्रीय जनता और मंत्रिमंडल मे स्थान देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी का आभार जताया l इसके बाद उन्होंनें टनकपुर के शारदा घाट मे आयोजित शारदा आरती मे प्रतिभाग कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की l
![](https://bebakuttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/06/1003191847.jpg)
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री भारत सरकार अजय टम्टा नें पालिका के समुदायिक भवन मे आयोजित स्वागत कार्यक्रम मे भाजपा कार्यकर्ताओ के अलावा क्षेत्र की जनता से मिलें अपार सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया l उन्होंनें कहा केंद्रीय मंत्रिमंडल मे जो उन्हें दायित्व दिया गया हैं उसका वो पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करेंगे l इसके बाद शाम लगभग आठ बजे उन्होंनें शारदा आरती मे हिस्सा लिया।
![](https://bebakuttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/06/1003191846.jpg)
केंद्रीय मंत्री के स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बीजेपी निर्मल माहरा,शिवराज सिंह कठायत,हेमा जोशी,हर्ष वर्धन सिंह रावत,विपिन कुमार,रुचि धस्माना,संजय जोशी,प्रकाश पांडे, मान बहादुर पाल,तुलसी कुंवर,नित्यानंद भट्ट,अमजद हुसैन, पूरन सिंह महरा,पूजा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![](https://bebakuttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/06/1003191848.jpg)
![](https://bebakuttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/01/Ad-KITMCollege.jpeg)
![](https://bebakuttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/07/Ad-ExtraCarePathlab.jpeg)