टनकपुर: सीएम के निर्देशों का शत प्रतिशत हो रहा पालन, टनकपुर नगर की पथ प्रकाश स्वच्छता संबंधित व्यवस्थाओं लगातार बेहतरीन स्तर पर,पालिका प्रशासन की मेहनत के बूते रोशनी से रोशन रहा इस वर्ष दीपावली बाजार

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर(चंपावत) – मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत में आम जनता को बेहतरीन जन सुविधा देने व नगर पालिका क्षेत्र में पथ प्रकाश व स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं को बेहतर रखने के निर्देश का टनकपुर नगर पालिका प्रशासन शत प्रतिशत पालन कर रहा है। इस दीपावली के अवसर पर बीते एक सप्ताह से सजे बाजारों में स्वच्छता व्यवस्था,बेहतरीन प्रकाश व्यवस्था व मच्छरों के प्रकोप से निजात हेतु दवाओं के छिड़काव लगातार करने से स्थानीय व्यापारी व आमजन पालिका प्रशासन का आभार जता रहा है।

इस वर्ष दीपावली बाजार को सजाने में नगर पालिका परिषद टनकपुर नें ईओ भूपेन्द्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में बेहतरीन व्यवस्थाओं को जनता को मयस्सर कराया है।नगर के बाजार जहां रोशनी और सफाई से व्यवस्था से गुलजार रहे,वही पालिका प्रशासक आकाश जोशी निर्देशन व ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में पालिका कार्मिकों ने बेहतरीन कार्य किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ईद मिलादुन्नबी की1500 वी वर्षगांठ को लेकर तजीम उलेमा-ए-सुन्नत संस्था खटीमा द्वारा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन।लगभग दो दर्जन चिकित्सकों ने सैकड़ो मरीजों का किया इलाज,ईद मिलादुन्नबी को लेकर कई मानवता के कार्यक्रम खटीमा में होंगे आयोजित

वर्तमान में नगर पालिका प्रशासन द्वारा अपनी तमाम व्यवस्थाओ का भली भाँती निर्वहन किया जा रहा है। सफाई व्यवस्था, फॉगिंग, कीटनाशकों का छिड़काव के अलावा नगर को रोशनी से जगमग किया गया है। वहीं बीते एक सप्ताह से सजे दीपावली बाजार को नगर पालिका परिषद नें अधिशाषी अधिकारी भूपेन्द्र प्रकाश जोशी के निर्देशन में भली भाँती सजा व्यापारियों को बेहतरीन व्यवस्थाएं देने का कार्य किया है। जिसकी स्थानीय व्यापारी व आम जन भी सराहना कर रहा है।

अधिशाषी अधिकारी भूपेन्द्र प्रकाश जोशी के अनुसार सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी नें अपनी सम्पूर्ण विधानसभा सहित टनकपुर को स्वच्छ, सुंदर व बेहतर बनाने के आदेश के तहत नगर की सभी व्यवस्थाओं को चाक चोबंद किया जा रहा है।
ईओ नें बताया जिलाधिकारी नवनीत पांडे के निर्देश, उपजिलाधिकारी आकाश जोशी के मार्गदर्शन में टनकपुर को बेहतरीन बनाये जाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंनें कहा नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाये जाने के तहत नगर के नाले नालियो की तली छाड़ सफाई, कीटनाशकों का छिड़काव, फॉगिन के अलावा विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। नगर में स्ट्रीट लाइटो के द्वारा पूरे शहर व बस्तियों को रोशनी से जगमगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: सीएम पुष्कर धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पृथक राज्य आंदोलन के शहीदों की कुर्बानी को याद कर किया नमन,शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र व उपहार देकर किया सम्मानित

उन्होंनें कहा बेहतर साफ सफाई व्यवस्था, कीटनाशकों का छिड़काव व स्प्रे और फॉगिंग का नतीजा है कि हमारे नगर में डेंगू की संख्या शून्य है। उन्होंनें कहा इसके अलावा इस वर्ष दीपावली बाजार को खूबसूरत तरीके से सजाते हुए रंग बिरंगी लाइटो से सराबोर किया गया था। जिसकी आमजन भी सराहना कर रहा है। पार्को के सौंदर्यकरण अभियान के तहत पिथौरागढ़ चौक को खूबसूरत लुक दिया गया है। शारदा घाट का सौंदर्यकरण कर उसे भव्य और दिव्य बनाये जाने का कार्य प्रस्तावित है। उन्होंनें कहा उच्च अधिकारियो के मार्गदर्शन में यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

हम आपको बता दे की दीपावली बाजार में की गयी व्यवस्थाओ का नगर वासियों नें स्वागत किया, व्यापार मंडल, लायन्स क्लब, हरेला क्लब, पर्यावरण संरक्षण समिति, जीबी पंत वेलफेयर फाउंडेशन, हरित सेना, नेताजी लोक सेवा समिति के अलावा तमाम स्थानीय गणमान्य लोगों नें नगर पालिका द्वारा सजाये गये दीपावली बाजार की प्रशंसा कर पालिका का आभार जताया और भविष्य में नगर को स्वच्छ व सुन्दर बनाये जानें की उम्मीद जाहिर की है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी पहुंचे खटीमा दौरे पर,खटीमा पहुंचने से पहले सीएम धामी ने नानकसागर डैम का किया निरीक्षण,डैम से जल निकासी, बाढ़ नियंत्रण सहित विभिन्न विषयों पर ली अधिकारियों से जानकारी,दिए आवश्यक दिशा निर्देश।खटीमा पहुंचने पर आमजन से मुलाकात कर सुनी उनकी समस्याएं।

इस अवसर पर शांति व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा दीपावली बाजार में चप्पे चप्पे पर जवानों को तैनात कर शांति व्यवस्था ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर रखने का कार्य किया।जबकि अग्नि सुरक्षा को लेकर दमकल विभाग की सतर्कता व जवानों की पूरे मनोयोग से की गई ड्यूटी से कोई भी हादसा इस वर्ष सामने नही आया।जिससे इन दोनो विभागो के अधिकारियों व कार्मिकों की व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारणी ने प्रशंसा की है।

Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles