टनकपुर: पूरे देश में बड़ रहे महिला दुराचार व उत्पीड़न पर रोकथाम हेतु पर्यावरण संरक्षण समिति टनकपुर ने सात सूत्रीय मांगो को लेकर एसडीएम आकाश जोशी को सौंपा ज्ञापन,महिला सुरक्षा को पुख्ता करने की मांग की

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर (चम्पावत)– शनिवार को पर्यावरण संरक्षण समिति नें अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में सात सूत्रीय मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम आकाश जोशी को सौंपा। जिसमें उन्होंनें देवभूमि उत्तराखंड सहित समूचे देश में बढ़ रहे दुराचार के मामलों पर कठोर कार्यवाही किये जाने के अलावा बालिकाओं को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग दिए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: केआईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्वतंत्रता दिवस का भव्य हुआ आयोजन,छात्र छात्राओं ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा शमा

पर्यावरण संरक्षण समिति नें हवस के दरिंदो को फांसी दिए जाने और महिला उत्पीड़न पर सख्त कानून बनाये जाने के अलावा समूचे देश में महिलाओं को समानता का दर्जा देते हुए उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जानें, स्कूल कालेजों में पढ़ने वाली बालिकाओं व किशोरियों की आत्म रक्षा के लिए मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग अनिवार्य किये जानें, महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले दरिंदो को फांसी की सजा दिए जाने, महिलाओं से अभद्रता, छेड़छाड़ करने वाले मनचलों के खिलाफ कठोर कार्यवाही किये जानें, महिला सुरक्षा हेतु मुख्य सड़क से लगे तिराहे चौराहो के अलावा एकान्त मार्गो पर सीसीटीवी लगाये जाने, हवस के दरिंदो की मदद करने वाले बाहुबलियो व तथाकथित लोगों को चिन्हित किये जाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर उनका व्यापक प्रचार प्रसार किया जानें की मांग की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा:नेपाल प्रशासन के उत्पीड़न के खिलाफ टैक्सी यूनियन ने बनबसा बैराज पर वाहनों का आवागमन बंद कर नेपाल प्रशासन के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन,एसडीएम के आश्वासन के उपरांत अंतराष्ट्रीय सीमा पर आवागमन किया सुचारू

इस दौरान संस्था अध्यक्ष दीपा देवी के अलावा अनुराधा यादव, शम्मी कोहली, अनीता तिवारी, ऊषा देवी, गोदावरी देवी, ममता, शकुंतला देवी, कविता कोहली, हरुली देवी, कौशल्या देवी, सरिता देवी, मनोज कुमार, महेश कुमार आर्या, कमलेश कुमार प्रहरी, अनिल कुमार, दीपक चंद्र के अलावा समिति के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसटीएफ/एएनटीएम कुमाऊं यूनिट सात पुलिस कार्मिक हुए डीजीपी प्रशस्ति डिस्क गोल्ड मेडल से सम्मानित,कुमाऊं क्षेत्र में विशिष्ट कार्य हेतु एसटीएफ टीम हुई सम्मानित,नशे व वन अपराध रोकथाम पर एसटीएफ/एएनटीएफ टीम कर रही बेहतरीन कार्य
Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles