टनकपुर: पर्यावरण संरक्षण समिति टनकपुर नें महिला अपराधों पर रोकथाम हेतु सड़को पर उतर नगर में रैली निकाल जताया अपना आक्रोश,महिलाओ से दुष्कर्म करने वाले अपराधियों को कानून बना फांसी की सजा दिए जाने की करी मांग

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर(चंपावत) – बढ़ते महिला अपराधों से आक्रोषित महिला शक्ति नें रविवार को पर्यावरण संरक्षण समिति के बैनर तले अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता रैली निकाल कर अपने गुस्से का इजहार किया, उन्होंनें कहा हवस के दरिंदो को सीधे फांसी दी जाये तभी महिला अपराधों के ग्राफ में कमी आ सकती है।

महिला सम्मान के लिए उन्होंनें पौध रोपित कर विकसित भारत का संकल्प लिया। अध्यक्ष दीपा नें कहा उनका ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।जागरूकता रैली का शुभारम्भ टीआरसी के नजदीक पिथौरागढ़ चौक से करते हुए मुख्य बाजारों में रैली निकालने के बाद पं दीनदयाल पार्क में जागरूकता रैली का समापन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: डायनेस्टी गुरुकुल की संगीत शिक्षिका रेनू उपाध्याय का दिल्ली में चल रहे उत्तराखंड आइडल के सेमीफाइनल में हुआ चयन,100 से अधिक प्रतिभागियों में शामिल हो बनाई सेमीफाइनल में जगह,देहरादून में होगा सेमीफाइनल

जिसमें गुस्सायी मातृ शक्ति नें महिलाओं का शोषण, नारी उत्पीड़न और महिला अपराधों पर रोक लगाये जाने के लिए कड़े कानून बनाने और हवस के दरिंदो को फांसी दिए जाने की मांग की।

पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी नें कहा आज समाज में महिला अपराध एक बार फिर से बढ़ने लगे है। अपराधी निरंकुश होनें लगे है, जब तक ऐसे दरिंदो को फांसी की सजा मुकर्रर नहीं हो जाती ऐसे शैतानो के हौसले पस्त होनें वाले नहीं है, उन्होंनें कहा हमारे संगठन द्वारा जहाँ पर्यावरण संरक्षण की लगातार मुहिम चलायी जा रही है, वहीं समाज की गन्दगी को साफ करने के लिए सरकार से मांग किया जाना भी हमारा नैतिक दायित्व है।

यह भी पढ़ें 👉  एक लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग पर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उत्साहितकुल प्रस्तावों की 30 फीसदी ग्राउंडिंग होना बेहद खासः पंकज गुप्ता

उन्होंनें बालिकाओं और महिलाओं से आत्मरक्षा के हुनर सीखने की अपील की है। उन्होंनें कहा स्कूल कालेजों में भी बालिकाओं के लिए मार्शल आर्ट्स को भी आवश्यक किये जाने की हम सरकार से मांग करते है। इस अवसर पर उन्होंनें
“एक पेड़ नारी सम्मान के नाम” के तहत पौध रोपित कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की थीम विकसित भारत 2047 का संकल्प भी लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर: मौसम विभाग के भारी बरसात के अलर्ट के चलते चम्पावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा के एक से बारह तक सरकारी गैर सरकारी सभी विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा एक दिवसीय अवकाश,जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश किए जारी,

इस दौरान अध्यक्ष दीपा देवी के अलावा अनुराधा यादव, गोदावरी, ऊषा देवी, नेहा, अनीता देवी, कविता कोहली, नीतू देवी, संजना देवी, अमित कुमार, महक, दिया, रोशनी आर्य, गीतांजलि, सरस्वती, सविता, ममता, यामिनी, प्राची चौहान, निशा चंद्र, ईशा चंद्र महिमा, संतोषी, निशा, पायल लक्ष्मी, कमला, तनुजा, सौरभ, महेश आर्या आदि मौजूद रहे

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles