

टनकपुर (चम्पावत)- चम्पावत जिले के टनकपुर के पीएम अटल उत्कृष्ठ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मे विद्यालय प्रबंधन समिति और शिक्षक अभिभावक समिति का गठन किया गया। माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी को विद्यालय प्रबंधन समिति का सर्व सम्मति से अध्यक्ष और शिक्षक अभिभावक समिति का ईश्वरी देवी को अध्यक्ष चुना गया। नव नियुक्त दोनों अध्यक्षो को तमाम अभिभावकों, अध्यापिकाओ और स्टाफ ने बधाई दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम अटल उत्कृष्ठ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य विनीता जोशी की अध्यक्षता मे विद्यालय प्रबंधन समित और शिक्षक अभिभावक समिति का गठन किया गया। जिसमे दीपा देवी को एसएमसी का अध्यक्ष, बेनीराम को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा ईश्वरी देवी को पीटीए का अध्यक्ष, सीमा तिवारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। गठन प्रक्रिया के बाद नव निर्वाचित समिति ने विद्यालय परिसर मे पौध रोपण किया। इस अवसर पर विद्यालय की समस्त अध्यापिकाये उपस्थित रही।
आपको बता दे दीपा देवी विगत कई वर्षों से सामाजिक कार्यो के लिए समर्पित है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर वो लगातार अपनी टीम के साथ समर्पण भाव से कार्य करती आ रही है। सफाई अभियान, वृक्षारोपण, पॉलीथिन उन्मूलन और ईको ब्रिक्स पर वो लगातार कार्य कर रही है। पिछले बोर्ड मे उनकी कार्यशैली को देखते हुए नगर पालिका टनकपुर द्वारा उन्हें स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर का महत्वपूर्ण दायित्व सौपा गया, जिसको उन्होंने बखूबी निभाया। वर्तमान मे दीपा देवी माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति (रजि.) के अध्यक्ष पद का दायित्व भी विगत एक वर्ष से बखूबी निभा रही है।
दीपा देवी को एसएमसी का अध्यक्ष बनाये जाने पर टीआरसी प्रबंधक मनोज कुमार, इण्डेन गैस एजेंसी प्रबंधक गोबिंद आर्य, वरिष्ठ पत्रकार दीपक फुलेरा, बाबूलाल यादव, विनोद पाल, मयंक पंत, नेताजी सुभाष लोक सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र शास्त्री, एससी एसटी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ मोहन राम आर्य, अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ (भारत) के प्रदेश अध्यक्ष विनय शुक्ला, माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति के कमलेश प्रहरी, सुनीता देवी, निकिता भार्गव, श्याम सिंह, संगीता शर्मा, महेश कुमार, मुकेश कुमार, सरस्वती देवी, अनिता देवी सहित तमाम लोगो ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।