टनकपुर: योगगुरु नवदीप जोशी को मिला महात्मा गांधी प्राकृतिक चिकित्सा सम्मान -2023,योग व प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान हेतु डॉ जोशी हुए सम्मानित

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर(चंपावत)- चंपावत जिले के टनकपुर निवासी योगाचार्य नवदीप जोशी को योग व प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए योग संस्कृति उत्थान पीठ द्वारा उन्हे महात्मा गांधी प्राकृतिक चिकित्सा सम्मान -2023 से नवाजा गया।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान हेतु तीन प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सकों को संस्था द्वारा राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा 2023 सम्मान दिया गया। यह सम्मान एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में डॉ राजेश बत्रा, संस्थापक , योग संस्कृति उत्थान पीट एवम अंतरराष्ट्रीय योग गुरु सुनील कुमार द्वारा दिया गया।

संस्था द्वारा सम्मानित योगाचार्य डॉ नवदीप जोशी का जन्म हिमालय की गोद टनकपुर उत्तराखंड में 11 अक्तूबर 1976 को हुआ | कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल से (जीवविज्ञान)में स्नातक किया | यहाँ लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राकृतिक चिकित्सा में किया । गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (योग ) और नाद योग ध्यान में शोध कार्य करके डॉक्टर ऑफ फिलोसोफी का प्रशस्तिप्रत्र प्राप्त किया | नादयोग ध्यान द्वारा सामाजिक उथान ही अपना जीवन का उद्देश्य बना लिया | शरीर को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से सबल बनाने के लिए 2000 में “ नवयोग पद्धति ” की खोज की | अपने 20 सालों के शोध के बाद उन्होंने लाखों की संख्या में लोगों को नवयोग के माध्यम से सुखमय और शांतिमय जीवन का मार्ग दिखाया है।

2004 में नवयोग सूर्योदय सेवा समिति की स्थापना की | डॉ. नवदीप अब तक देश के 25 राज्यों में हज़ारों कार्यशालायें कर चुके हैं जिसमें वह युवाओं में जोश भऱने के लिये स्वयं 108 सूर्यनमस्कार भी करते हैं। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा में आपके 10 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं | कई राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय संस्थाओ एवं सरकारी कार्यक्रम में राष्ट्रीय सम्मानों द्वारा योग गाँधी सम्मान 2013, योगाचार्य ऑफ़ ईयर- 2014, योग आइकॉन सम्मान -2019, अन्तराष्ट्रीय नाद योग गुरु सम्मान – योग शिरोमणि ऑफ़ डिकेड 2019 , कोरोना काल में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भारतीय चिकित्सा पद्यति योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा को ऑनलाइन माध्यम से अन्तराष्ट्रीय सेमिनार एवं कार्यशाला द्वारा 5 लाख से अधिक लोगो शिक्षित करने के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान -2020 आदि से सम्मनित हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरी मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं के संबद्ध में ली समीक्षा बैठक,सीएम ने पूर्णागिरी मेले में मुंडन हेतु जिला पंचायत द्वारा निर्धारित शुल्क को कम लिए जाने के दिए निर्देश

डॉ नवदीप दिल्ली विश्वविद्यालय के गोवेर्निक बॉडी सदस्य हैं | श्री लाल बहादूर शास्त्री राष्ट्रिय संस्कृत विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सेल के सदस्य एवं योग विभाग में प्राचार्य हैं ।उतराखंड पर्यटन विकास परिषद, उत्तराखंड सरकार के सदस्य हैं | “नवयोग मंत्र” त्रिमासिक पत्रिका के मुख्य संपादक हैं | “ मेरा गावं मेरा तीर्थ” विषय से सम्पूर्ण देश -विदेश को जोड़ने वाली संस्था उत्तरांचल उत्थान परिषद के राष्ट्रीय संयोजक हैं | युवाओं को गाँव के विकास द्वारा देश प्रेम की ओर अग्रसर करने वाली संस्था “यूथ फोर नेशन” के संस्थापक सदस्य हैं | दिव्यांग योगासन स्पोर्ट्स कमेटी (एन वाई एस एफ) युवा एवम खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निदेशक हैं।

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 15 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles