बड़ी खबर: बनबसा नेपाल बॉर्डर पर फोर लेन सड़क सर्वे के दौरान नेपाल सीमा पर गलती से घुसे भारत की रिद्धि सिद्धि कॉरपोरेशन कंपनी के पांच कर्मचारी नेपाल पुलिस ने किए गिरफ्तार,भारतीय प्रशासन के हस्तक्षेप पर किए रिहा,देखे एक्सक्लूसिव वीडियो

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
नेपाल पुलिस की गिरफ्त में भारतीय सड़क निर्माण कंपनी के कर्मचारी,देखे एक्सक्लूसिव वीडियो

बनबसा(इंडो नेपाल सीमा)- बनबसा भारत नेपाल सीमा पर जगबूढ़ा पुल से लेकर नेपाल तक 4 किलोमीटर लंबे फोर लेन सड़क का निर्माण कर रही रिद्धि सिद्धि कॉरपोरेशन कंपनी के 5 कर्मचारियों को सड़क सर्वे हेतु नेपाल की सीमा में घुसना भारी पड़ गया। गलती से नेपाल सीमा के अंदर प्रवेश कर सड़क का सर्वे कर रहे रिद्धि सिद्धि कंपनी के 5 कर्मचारी व उनके वाहन को स्थानीय नेपाली ग्रामीणों की सूचना पर नेपाल पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। शुक्रवार के दिन में लगभग 1:00 बजे नेपाल पुलिस ने भारतीय कंपनी रिद्धि सिद्धि के पांचों कर्मचारियों को अपनी सीमा के अंदर सर्वे करने के आरोप में कस्टडी में ले महेंद्र नगर के सीडीओ कार्यालय में प्रस्तुत किया। भारतीय निर्माण कंपनी के कर्मचारियों को नेपाल पुलिस द्वारा अपनी गिरफ्त में ले जाने की सूचना के बाद भारतीय प्रशासन में हड़कंप मच गया।

नेपाल पुलिस की गिरफ्त में भारतीय वाहन व नागरिक

गौरतलब है की उत्तराखंड के चंपावत जनपद की बनबसा भारत नेपाल सीमा पर जगबूढ़ा पुल से लेकर नेपाल तक लगभग 4 किलोमीटर लंबे फोर लेन सड़क का निर्माण जहां भारतीय एनएचएआई संस्था द्वारा करवाया जा रहा है।वही भारत की रिद्धि सिद्धि कॉरपोरेशन कंपनी द्वारा इस निर्माण कार्य को वर्तमान में किया जा रहा है। वहीं सड़क निर्माण के सर्वे के दौरान गलती से नेपाल परिक्षेत्र में घुसे ड्रॉय पोर्ट तक फोर लेन सड़क निर्माण कर रही कंपनी रिद्धि सिद्धि के मैनेजर सलावर सिंह,सर्वेयर तनवीर आलम,दो हेल्पर व एक वाहन चालक को स्थानीय नेपाली नागरिको की सूचना पर वाहन सहित नेपाल पुलिस ने अपने गिरफ्त में ले लिया था। भारतीय निर्माण कंपनी रिद्धि सिद्धि के कर्मचारियों को नेपाल पुलिस के द्वारा महेंद्र नगर के सीडीओ कार्यालय में जांच व पूछताछ हेतु प्रस्तुत किया गया। इस दौरान पकड़े गए सभी भारतीय कंपनी के कर्मचारियों से नेपाली अधिकारियों ने नेपाली भूमि पर प्रवेश कर सर्वे करने के दस्तावेज मांगे। लेकिन कर्मचारियों के द्वारा नेपाल सीमा का ज्ञान ना होने की नेपाली अधिकारियों से बात कह भूलवश नेपाल सीमा में प्रवेश की बात कही गई।

जब भारतीय प्रशासन को ड्राई पोर्ट निर्माण हेतु फोरलेन सड़क निर्माण में कार्यरत कंपनी रिद्धि सिद्धि के 5 कर्मचारियों को नेपाल पुलिस के द्वारा अपनी गिरफ्त में ले जाने की सूचना मिली। तो भारतीय प्रशासन व पुलिस हरकत में आई। इस संदर्भ में चम्पावत प्रशासन व पुलिस ने सीमावर्ती महेंद्रनगर कंचनपुर प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता की। वहीं भारतीय अधिकारियों की वार्ता के बाद नेपाली प्रशासन ने नेपाली सीमा पर घुसने के आरोप में पकड़े गए पांचों रिद्धि सिद्धि कंपनी के कर्मचारियों को रिहा कर दिया गया। उसके बाद पांचो कर्मचारी अपने वाहन से बनबसा स्थित अपने गंतव्य तक पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के चकरपुर बिचपुरी हल्दू निवासी पीयूष जोशी ने जेईई मेंस परीक्षा 2024 में अखिल भारतीय स्तर की कठिनतम परीक्षा में 691 वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन,पीयूष शिक्षाविद प्रकाश जोशी के पुत्र व वरिष्ट राज्य आंदोलनकारी भगवान जोशी के है भतीजे

हम आपको बता दें कि भारत और नेपाल के बनबसा बॉर्डर पर व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने हेतु इंडो नेपाल सीमा पर ड्राईपोर्ट (सूखा बंदरगाह) का निर्माण किया जा रहा है। जिसको लेकर दोनों देशों के बीच परिवहन व्यवस्था को बेहतर करने हेतु बनबसा के जगबूडा पुल से लेकर नेपाल सीमा के ड्राय पोर्ट स्थल तक लगभग चार किलोमीटर लंबे फोर लेन सड़क निर्माण कार्य वर्तमान में भारतीय एनएचएआई संस्था के निर्देशन में रिद्धि सिद्धि कॉरपोरेशन कंपनी के द्वारा किया जा रहा है। निर्माण कार्य के सर्वे के दौरान ही रिद्धि सिद्धि कंपनी के पांचों कर्मचारियों को नेपाल सीमा पर घुसने के आरोप पर नेपाल पुलिस प्रशासन द्वारा शुक्रवार को अपनी गिरफ्त में लिया गया था। जिनको भारतीय प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद नेपाल प्रशासन ने रिहा कर दिया गया है।फिलहाल नेपाल के सीडीओ गोपाल प्रसाद,एसपी कंचनपुर कमल थापा से चंपावत जिला प्रशासन के अधिकारियों की वार्ता के उपरांत इस मामले का पटाक्षेप हो गया है।

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 15 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles