वनाधिकार पर किशोर उपाध्याय की हुंकार, 9सूत्रीय मांगो पर कुमाऊं दौरे पर पहुंचे खटीमा,

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- उत्तराखंड की जनता को वन अधिकार दिलाने हेतु उत्तराखंड दौरे पर निकले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय बृहस्पतिवार को खटीमा पहुँचे।खटीमा पहुँचने पर किशोर उपाध्याय का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भुवन कापड़ी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया।

खटीमा पहुंच किशोर उपाध्याय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ खटीमा के शहीद स्मारक पर पहुँच 9 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे।इस दौरान कांग्रेसी नेता किशोर उपाध्याय ने कहा कि राज्य गठन को 21 वा वर्ष लग चुका है लेकिन आज तक उत्तराखण्ड वासियों को उनके वनाधिकारी नही मिल पाए है।इसलिए वह उत्तराखण्ड के जनमानस को उनके वनाधिकार दिलाने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखण्ड के दौरे पर निकले है।2006 के वनाधिकार कानून को उत्तराखण्ड वासियों पर लाघु नही किया गया है।लेकिन आज तक वनाधिकार उत्तराखंड की जनता पर लागू नहीं हो पाया है।

उत्तराखण्ड में 72 प्रतिशत भू भाग वनों से घिरा है।इसलिए आज तक वनों के अधिकारों को उत्तराखण्ड वासियों से छिना गया है।उनकी केंद्र सरकार से उनके 9 सूत्रीय वनाधिकार मांग पत्र में प्रमुख मांग उत्तराखण्ड की जनता को वनों में रहने वाले लोगो को सविधान में दिए गए अधिकार प्राप्त हो।उत्तराखण्ड के जनमानस को बिजली पानी,फ्री मिले,उसके बिल ना आये।आमजन को गैस सिलेंडर फ्री मिले।परिवार के एक सदस्य को नॉकरी मिले व वनाधिकार कानून उत्तराखण्ड में लाघु कर उसमे दिए गए अधिकार आमजन को मिले।

यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट: खरही गांव में चल रही श्रीकृष्ण लीला की मची हुई है धूम,श्रीकृष्ण भगवान की भक्ति से सराबोर से स्थानीय जन मानस ‌ ‌

इसलिए वनाधिकार कांग्रेस के बैनर तले प्रदेश की जनता को उनके वनाधिकार दिलाने हेतु वह उत्तराखण्ड के दौरे पर निकले है।वनाधिकार पर जनजागरण कर उत्तराखण्ड वासियों को वनाधिकार कानून का हल दिलवाने के उनका प्रयास है।इस कार्यक्रम के अवसर पर भुवन कापड़ी प्रदेश महामंत्री कांग्रेस,बॉबी राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष,रवीश भटनागर,हरीश बोरा ,राम पांडे,नासिर खान,नरेंद्र आर्या दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहा।

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 15 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles