खटीमा निवासी इंजीनियर तान्वी अग्रवाल की तीसरी पुस्तक “स्पिल्ड इट अगेन” का कोलकाता में बुकर्स लाउंज में हुआ विमोचन,100 कविताओं का संग्रह है स्पिल्ड इट अगेन,

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- खटीमा निवासी इंजीनियर तान्वी अग्रवाल की तीसरी पुस्तक स्पिल्ड इट अगेन का कोलकाता में बुकर्स लाउंज में विमोचन हुआ। तान्वी वर्तमान में गुड़गांव की एक कंपनी में कार्यरत है। तान्वी की स्पिल्ड इट अगेन में 100 कविताओं का संग्रह है।

लेखिका तन्वी अग्रवाल ने अपनी पुस्तक की ऑफलाइन लॉन्च समारोह का आयोजन कोलकाता के बुकर्स लाउंज में किया। यह आयोजन लेखिका की पुस्तक प्रकाशन की तीन पुस्तकों की यात्रा में उनकी पहली ऑफलाइन लॉंच थी। भारी बरसात में भी कुछ लोग इस आयोजन के लिए पहुंचे और इसमें पुस्तक वितरण, पठन सत्र, और चार लेखकों की पुस्तकों का विमोचन जैसी विभिन्न गतिविधियां शामिल थीं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून; विरासत मेले में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग का स्टाल बना आकर्षण का केंद्र,स्टाल पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, विद्यार्थी और युवाओं ने पहुंच किया अवलोकन

तन्वी के लिए यह गर्व था कि उसे अपनी पुस्तक को इस आयोजन में प्रस्तुत करने का अवसर मिला। उन्होंने अपनी पुस्तक और अपनी यात्रा पर चर्चा की। लेखिका पठन और लेखक समुदाय को अपने लेखन यात्रा में बेहद समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने परिवार की प्रशंसा की क्योंकि वह उसके साथ खड़े हैं और उसके काम पर विश्वास करते हैं। तान्वी की पुस्तक स्पिल्ड इट अगेन कोलकाता के एक प्रसिद्ध बुक कैफ़े आर्ट्सी-कॉफी और कल्चर की शेल्फ में भी रखी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत; जिलाधिकारी मनीष कुमार पहुँचे मौड़ा दीपावली महोत्सव,जनसमस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को दी त्वरित कार्यवाही के निर्देश

तान्वी ने बताया कि उनकी पुस्तक स्पिल्ड इट अगेन एमेज़ॉन, किंडल, फ्लिपकार्ट, गूगल बुक्स, बार्न्स और नोबेल में उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से सीएम आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों व प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगो ने भेंट कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles