नगर पालिका परिषद टनकपुर के कार्मिकों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली पर्व,अधिशाषी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी के पारंपरिक होली गीतों ने जमाया होली आयोजन में रंग,देखे वीडियो

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर(चंपावत)- पूरे उत्तराखंड प्रदेश में होली पर्व को सभी लोग हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। वही आमजन के साथ सरकारी कर्मचारियों में भी होली का उल्लास देखने को मिल रहा है। टनकपुर नगर पालिका परिषद कार्यालय परिषद में भी सभी पालिका कार्मिकों ने अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ होली पर्व को मनाया। इस अवसर पर नगर पालिका कार्यालय के सभी कार्मिक पर्यावरण मित्र व केपीएस कंपनी के कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत टनकपुर कोतवाली पुलिस व एएनटीएफ टीम ने संयुक्त कार्यवाही में 185.15 ग्राम स्मैक व 01 मो0सा0 सहित 02 स्मैक तस्करों को किया गया गिरफ्तार,वर्ष 2024 में जनपद पुलिस की सबसे बड़ी मात्रा की स्मैक रिकवरी

होली पर्व पर नगर पालिका टनकपुर के अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने पारंपरिक होली गीतों को गाकर नगर पालिका परिवार के होली आयोजन में चार चांद लगा दिए। नगर पालिका की सभी कार्मिकों ने एक दूसरे को टीका लगा वह पारंपरिक गीतों में खड़ी होली खेल होली आयोजन को बेहद खूबसूरत बनाया।

इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने सभी कार्मिकों को रंग उल्लास भाईचारे के पर्व होली की शुभकामनाएं देते हुए कर्मचारियों के द्वारा नगर पालिका के लिए समर्पण भाव से किए जा रहे कार्यों की सराहना की।साथ ही ईओ जोशी ने धार्मिक पर्व होली के साथ साथ देश के सबसे बड़े लोकतांत्रिक पर्व लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में सभी नगरीय क्षेत्र के लोगो को मतदान हेतु जागरूक करने की अपील की।नगर पालिका प्रशासन द्वारा अपने कर्मिको के लिए आयोजित होली आयोजन रंग व उल्लास से परिपूर्ण रहा।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य योजना आयोग (सीटू) के उपाध्यक्ष पद पर राजशेखर जोशी हुए नियुक्त.पहली बार किसी राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय स्तर के टेक्नोक्रेट की प्रतिभा को मुख्यमंत्री ने दिया सम्मान.

इस दौरान वरिष्ट लिपिक बसंत राज चंद ,लेखाकार हेमंत टंडन, प्रिया विष्ट, कमलेश, श्याम सिंह बाल्मीकि, रामरतन, राकेश कुमार, अनुराग द्विवेदी, सुनील कुमार, बित्रा देवी, उर्मिला देवी सहित तमाम पालिका कर्मचारी व पर्यावरण मित्र मौजूद रहेl

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 15 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles