टनकपुर तहसील में राजस्व उपनिरीक्षक व राजस्व सेवक संघ के बैनर तले राज्य उपनिरीक्षकों का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार रहा जारी,दो सूत्रीय मांगो को लेकर पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार पर रहे राजस्व उपनिरीक्षक

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर(चमावत) – चम्पावत जिला के टनकपुर तहसील परिसर में पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक और राजस्व सेवक संघ का दो दिनी कार्य बहिष्कार जारी रखा। राजस्व कर्मचारियों ने दो सूत्रीय मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए जल्द मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था, धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश,प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की करी कामना

बुधवार को टनकपुर तहसील परिसर में संगठन के आव्हान पर राजस्व उप निरीक्षक दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार पर रहे।कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे राजस्व उपनिरीक्षकों ने कहा की वे लंबे समय से अंश निर्धारण के लिए कर्मचारी आवाज उठा रहे हैं। लेकिन सुनवाई नहीं हो पा रही है। उनकी दो सूत्रीय मांग है जिसमें पहली मांग हर राजस्व उप निरीक्षक को लैपटॉप और डॉटा पैक देने जबकि दूसरी मांग की हाईकोर्ट के निर्देशानुसार इस वर्ष मई से राजस्व पुलिस का कार्य नियमित पुलिस को हस्तांतरित करने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त रुख, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ विजिलेंस को दी खुली छूट,2021 में सिर्फ पांच गिरफ्तारी, 2024 में 38 तक पहुंची गिरफ्तारियों की संख्या,भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान जारी

लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार करने वाले राजस्व उपनिरीक्षकों में राकेश पंगरिया,अनिल टम्टा,सुनील सिंह,बबीता शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओम पुल में आयोजित कार्यक्रम में कांवड़ियों के पांव धोकर (प्रक्षालन) कावड़ियों/शिव भक्तों का किया स्वागत,हरिद्वार आये कांवडियों एवं शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles