बूम वन रेंज के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज सूखीढांक के छात्र छात्राओं के साथ निकाली भव्य तिरंगा यात्रा,तिरंगा यात्रा के माध्यम से आमजन को अपने घरों में तिरंगा फहराए जाने हेतु किया जागरूक

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर(चंपावत)- पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभागीय कार्मिकों के द्वारा भी जहां तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। वही इसी कड़ी में चम्पावत वन प्रभाग के बूम वन रेंज के द्वारा सूखीढांक इंटर कॉलेज के बच्चो के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।वन विभाग के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल आमजन से अपने घरों में तिरंगा फहराए जाने का आवाह्न किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी पहुंचे खटीमा दौरे पर,खटीमा पहुंचने से पहले सीएम धामी ने नानकसागर डैम का किया निरीक्षण,डैम से जल निकासी, बाढ़ नियंत्रण सहित विभिन्न विषयों पर ली अधिकारियों से जानकारी,दिए आवश्यक दिशा निर्देश।खटीमा पहुंचने पर आमजन से मुलाकात कर सुनी उनकी समस्याएं।

बूम वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन के निर्देशन में बूम वन रेंज के कार्मिकों के द्वारा तिरंगा यात्रा को राजकीय इंटर कॉलेज सूखीढांक
से शुरू कर ग्राम पंचायत श्याला के कांडा ग्रोथ सेंटर होकर ग्राम पंचायत जौल के बनकटिया सूखीढांक तक निकाली गई।तिरंगा यात्रा के माध्यम से बूम वन रेंज के अधिकारी व कार्मिकों ने स्थानीय लोगो से अपने घरों में तिरंगा लगाने हेतु जागरूक किया।साथ ही आमजन को स्वतंत्रता दिवस पर अपने अपने घरों में तिरंगा फहराएं जाने का संकल्प दिलवाया गया।तिरंगा यात्रा में इंटर कॉलेज स्टॉफ छात्र छात्राएं व बूम वन रेंज के अधिकारी/कार्मिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: सीएम पुष्कर धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पृथक राज्य आंदोलन के शहीदों की कुर्बानी को याद कर किया नमन,शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र व उपहार देकर किया सम्मानित

तिरंगा यात्रा में बूम वन रेंज के रविंद्र लाल उप वन क्षेत्राधिकारी,पुष्कर दत्त भट्ट उप वन क्षेत्राधिकारी, गिरीश चंद्र जोशी वन दरोगा, भरत सिंह नेगी वन दरोगा, बीट अधिकारी विपिन चंद्र आर्य, लाल मणि जोशी,मोहन राम के अलावा इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य सी पी सिंह ,शिक्षक के डी भट्ट, भीम सिंह राणा ,दीपा जोशी क्षेत्र पंचायत सदस्य धूरा 12 सहित कॉलेज के छात्र छात्राएं शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी पहुंचे खटीमा दौरे पर,खटीमा पहुंचने से पहले सीएम धामी ने नानकसागर डैम का किया निरीक्षण,डैम से जल निकासी, बाढ़ नियंत्रण सहित विभिन्न विषयों पर ली अधिकारियों से जानकारी,दिए आवश्यक दिशा निर्देश।खटीमा पहुंचने पर आमजन से मुलाकात कर सुनी उनकी समस्याएं।
Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles