बनबसा भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में नगर और ग्रामीण क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली विशाल तिरंगा यात्रा,मंडल अध्यक्ष भट्ट ने पीएम व सीएम धामी का देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत इस अभियान हेतु जताया आभार

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

बनबसा(चंपावत) – चंपावत विधानसभा के बनबसा बीजेपी मंडल में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओ नें मण्डल अध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाईक रैली के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।तिरंगा यात्रा का आगाज बनबसा के मुख्य मार्केट से हाइवे होता हुआ कैनाल मार्ग पहुंचा। जहाँ कार्यकर्ताओ नें स्थानीय लोगों से हर घर तिरंगा लगाने की अपील कर देश के प्रति अपना मान और सम्मान व्यक्त करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: सीएम पुष्कर धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पृथक राज्य आंदोलन के शहीदों की कुर्बानी को याद कर किया नमन,शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र व उपहार देकर किया सम्मानित

भाजपा मण्डल अध्यक्ष कमलेश भट्ट नें बताया रविवार को बनबसा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाईक रैली के माध्यम से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी। उन्होंनें इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंनें हर घर तिरंगा अभियान के द्वारा देश के अवाम के भीतर राष्ट्र प्रेम की भावना को जगाने का कार्य किया है। उन्होंनें इस अभियान को प्रदेश में तेजी से चलाये जाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।वही मंडल अध्यक्ष भट्ट ने तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को लेकर युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के विशेष योगदान की जहां बात कही।साथ ही इस आयोजन में भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के बड़ चढ़ कर प्रतिभाग करने की जनकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी पहुंचे खटीमा दौरे पर,खटीमा पहुंचने से पहले सीएम धामी ने नानकसागर डैम का किया निरीक्षण,डैम से जल निकासी, बाढ़ नियंत्रण सहित विभिन्न विषयों पर ली अधिकारियों से जानकारी,दिए आवश्यक दिशा निर्देश।खटीमा पहुंचने पर आमजन से मुलाकात कर सुनी उनकी समस्याएं।

तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी,विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार,बीजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता मुरारी,मंडल महामंत्री हरीश पांडे,बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष जतिन देउपा, एम आर चंद,
किरन गहतोड़ी,सरोज चंद, इच्छा गहतोड़ी, बलबीर प्रजापति दीपक सक्सेना,पंकज कश्यप,सावन चंद,संजीत सिंह,भूपेंद्र बोरा,राजकुमार सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी व बीजेपी कार्यकर्ताओ ने तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  ईद मिलादुन्नबी की1500 वी वर्षगांठ को लेकर तजीम उलेमा-ए-सुन्नत संस्था खटीमा द्वारा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन।लगभग दो दर्जन चिकित्सकों ने सैकड़ो मरीजों का किया इलाज,ईद मिलादुन्नबी को लेकर कई मानवता के कार्यक्रम खटीमा में होंगे आयोजित
Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles