बनबसा: भाजयुमो मंडल अध्यक्ष जतिन सिंह देऊपा के नेतृत्व में सीएम धामी के जन्मदिन पर रक्त दान शिविर का हुआ आयोजन,45 युवाओं ने रक्तदान कर मनाया सीएम धामी का जन्मदिवस

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

बनबसा(चंपावत)- बनबसा बीजेपी मण्डल में सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।इस अवसर पर भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष जतिन सिंह देऊपा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमे भारी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता सहित स्थानीय युवाओं ने शिरकत की।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत: टनकपुर चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग में अमरु बैंड कें नजदीक मिनी ट्रक गहरी खाई में गिरा, ट्रक चालक की हुई दर्दनाक मौत,मृतक की पहचान दिल्ली निवासी के रूप में हुई

मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन के अवसर पर
भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष जतिन सिंह देऊपा ने युवा साथियों के साथ
केक काट कर सीएम के दीर्घायु व प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

भाजयुमो द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर बेहद उत्साह पूर्वक 45 युवा साथियों ने रक्तदान किया तथा सभी लोगो ने मुख्यमंत्री धामी के लिए दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर दर्जा राज्यमन्त्री दीपक मेहरा, मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधी दीपक रजवार, बीजेपी प्रदेश मन्त्री हेमा जोशी, बनबसा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, ज़िला महामंत्री पूरन मेहरा, पूर्व ज़िला अध्यक्ष राम दत्त जोशी, दीपक पाठक, सांसद प्रतिनिधी संजय जोशी, वरिष्ठ बीजेपी नेता एमआर चंद पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य ऊषा गुर्रंग, सरोज चंद, सावन चंद, मनोज कालाकोटि सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन,“ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही तिरंगा यात्रा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles