खटीमा: महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने आगनबाड़ी केंद्रों में महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा की जा रही टेक होम राशन सप्लाई बंद किए जाने पर जताया आक्रोश,तहसील गेट पर पुतला फूंक फैसले को बताया महिला विरोधी

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर) – उधम सिंह नगर जिले के तहसील खटीमा में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रेखा सोनकर के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट पर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर पुतला फूंक अपना आक्रोश व्यक्त किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में महिला समूह द्वारा की जा रही पोषक आहार की सप्लाई बंद किए जाने के आदेशों के बाद आक्रोशित होकर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन किए है।इसी कड़ी में खटीमा में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर के नेतृत्व में मंगलवार को तहसील खटीमा के मुख्य गेट पर जोरदार प्रदर्शन कर राज्य सरकार का पुतला फूंक अपना विरोध जताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों के बीच मनाई दीपावली,काली गाड़, सीएम ने देहरादून के मझाड़ा गाँव एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना

इसके उपरांत महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में की जा रही टेक होम राशन पोषक आहार की सप्लाई को बंद न किए जाने की मांग की। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रेखा सोनकर ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि एक और सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण व उन्हे स्वालंबी बनाने की बात करती है। वहीं दूसरी तरफ पूरे प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में नवजात शिशुओं,गर्भवती महिलाओ हेतु टेक होम राशन (पोषक आहार) वितरण को बंद कर इसे एनजीओ को देने का महिला विरोधी फैसला ले रही है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर: आतिशबाजी के दौरान ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, एक आँख बुरी तरह से हुई जख़्मी, टनकपुर में प्राथमिक उपचार के बाद किया हायर सेंटर रेफर

अगर राज्य सरकार महिला स्वयं सहायता समूह के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषक आहार सप्लाई बंद किए जाने के फैसले को वापस नही लेती है तो महिला कांग्रेस प्रदेश भर में आंदोलन को बाध्य हो जायेगी।इसलिए महिला कांग्रेस राज्य सरकार से निवेदन करती है की प्रदेश भर में महिला स्वयं सहायता समूह के ऊपर आए बेरोजगारी के इस संकट को देखते हुए इस फैसले को वापस लिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों के बीच मनाई दीपावली,काली गाड़, सीएम ने देहरादून के मझाड़ा गाँव एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना

प्रदर्शन करने वाले महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ में रेखा सोनकर, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस,उधम सिंह नगर,प्रदेश महासचिव लीला चंद,धर्मावती देवी,कुसुमदेवी, हिमा देवी,बसंती,किरण देवी सहित दर्जनों महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रही।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles