टनकपुर: पॉलीथिन उन्मूलन के साथ ही प्लास्टिक की बोतल से सोफा चेयर बनाये जाने का टनकपुर मे पहली बार शुरू हुआ अभियान,माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण हेतु चल रही अनूठी पहल

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर (चम्पावत)- माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति ने अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व मे पॉलीथिन और प्लास्टिक की बोतलों से सोफा चेयर बनाये जाने की अनोखी मुहिम का शुभारम्भ किया है। इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाने के साथ ही स्वच्छता अभियान और पौध रोपण किया। यह मुहिम आने वाले समय मे इस क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होने जा रही है,

05 जून विश्व पर्यावरण दिवस से संस्था द्वारा शुरू हुए इस अभियान में समिति
अध्यक्ष दीपा देवी ने बताया की माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति ने स्वच्छता अभियान के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, उसके पश्चात गोष्ठी और पौध रोपण के बाद पॉलीथिन व प्लास्टिक से तैयार इको ब्रिक्स से सोफा चेयर बनाये जाने के अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा इस अभियान से पॉलीथिन उन्मूलन तो होगा ही, वही इससे मेज, कुर्सी बाथटब आदि बनाये जा सकते है, वही सौंदर्यकरण मे इसका बखूबी इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में राज्य के मुख्य कार्यक्रम में किया ध्वजारोहण,सीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों व पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

उन्होंने कहा इको ब्रिक्स बनाने मे हमारी टीम को कठिन परिश्रम के दौर से होकर गुजरना पड़ता है, लेकिन पर्यावरण संरक्षण के लिए हम लगातार कार्य करते रहेंगे।
अध्यक्ष दीपा देवी ने बताया की संस्था समय समय पर टनकपुर क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाती है, इसके अलावा ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में गोष्ठी के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूक किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: केआईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्वतंत्रता दिवस का भव्य हुआ आयोजन,छात्र छात्राओं ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा शमा

इसके साथ ही संस्था अपने सदस्यों को इको ब्रिक्स द्वारा सोफा चेयर बनाये जाने के ट्रैनिंग लगातार दे रही है। उन्होंने बताया पॉलीथिन एक ऐसा अभिशाप हैं जो पांच सौ वर्षों तक नष्ट नहीं हो सकता, जिसको ज़मीन के नीचे दबाना, जलाना या खुले मे छोड़ना तीनो ही नुकसान दायक हैं, सिर्फ उन्मूलन ही इसका एक समाधान हैं। वही हमारी टीम द्वारा पॉलीथिन को बोतल मे भरकर इको ब्रिक्स बनायीं जा रही हैं, और इसके बाद हमने सोफा चेयर बनाने के अभियान का शुभारम्भ किया हैं। जो पॉलीथिन उन्मूलन की दिशा मे बेहतर कदम साबित होगा, और इसका सदुपयोग भी किया जा सकता हैं, जिसकी हमारी टीम द्वारा शुरुआत की जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसटीएफ/एएनटीएम कुमाऊं यूनिट सात पुलिस कार्मिक हुए डीजीपी प्रशस्ति डिस्क गोल्ड मेडल से सम्मानित,कुमाऊं क्षेत्र में विशिष्ट कार्य हेतु एसटीएफ टीम हुई सम्मानित,नशे व वन अपराध रोकथाम पर एसटीएफ/एएनटीएफ टीम कर रही बेहतरीन कार्य

इस दौरान अध्यक्ष दीपा देवी के अलावा पुष्पा अधिकारी, गोदावरी, सुनीता देवी, निकिता भार्गव, श्याम सिंह, कमलेश प्रहरी, हीराकली, ऊषा देवी, मधु देवी, संतोष देवी, भगवान् देवी, आशा देवी, शकुंतला देवी, लीला देवी, हरुली देवी, रेखा देवी, सविता देवी, सोना देवी, दीपक चंद्र, मुकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles