विधानसभा से निकाले कार्मिकों का विधानसभा के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन,कई पूर्व कर्मियों के छलके आंसू ,2016 से पहले को भर्तियों पर उठाए सवाल

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
विधानसभा से निकाले गए कर्मियों का बयान

देहरादून(उत्तराखंड) – हाल में ही सुर्खियों में आए विधानसभा भर्ती घोटाले में 228 पदों को निरस्त कर दिया गया था ।जिसके बाद नौकरी से निकाले गए कर्मी सोमवार को विधानसभा के बाहर धरना देते नजर आए।विधानसभा से बाहर किए गए कर्मियों की मांग है कि या तो उन्हें वापस नियुक्ति दी जाए वरना उन सभी भर्तियों को भी निरस्त किया जाए जो 2016 से पहले हुई हैं।

Advertisement
Advertisement

कर्मियों ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अपने पिता भुवन चन्द्र खंडूरी के वक्त हुई भर्तियों को बचाने के लिए अध्यक्षा ने 2016 के बाद की भर्तियों को निरस्त किया है।उनके साथ अन्याय किया जा था है।

Advertisement

जबकि विधानसभा से बर्खास्त हुई एक महिला ने कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है ,निकाले जाने के बाद अब वो लोग अपना घर कैसे चलाया जाए यह एक बड़ी समस्या बनकर उनके सामने खड़ी हो गई है , इस दौरान महिला समेत कई निकाले गए कर्मचारियों आंसू भी छलक पड़े।फिलहाल सभी प्रदर्शनकारी लोगो ने अपने साथ अन्याय की बात कर विधानसभा में वर्ष 2016से पहले यानी 2001तक की सभी भर्तियों पर सवाल खड़ा कर उन्हें न्याय देने की मांग की है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *