मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल स्थित जगतगुरू आश्रम में जगतगुरू स्वामी राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट कर प्राप्त किया आशीर्वाद

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

हरिद्वार(उत्तराखंड)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कनखल स्थित जगतगुरू आश्रम में जगतगुरू स्वामी राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसके बाद डामकोठी पहुंचे, जहां उन्होंने पंचायती निर्मल अखाड़ा के स्वामी ज्ञानदेव शास्त्री, बड़ा अखाड़ा के महन्त दुर्गादास, महन्त रूपेन्द्र सहित अन्य सन्त महात्माओं से भी शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 321बी1 के वार्षिक अधिवेशन में लायन मुकेश जैन चुने गए(इलेक्ट) मंडलाधीश,हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हुआ आयोजन,लायंस क्लब खटीमा सेवा के अध्यक्ष लायन जितेंद्र पारुथी ने प्रेस रिलीज कर दी जानकारी
यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: 21वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में डायनेस्टी गुरुकुल के छात्रों ने फिर लहराया अपनी खेल प्रतिभा का परचम, 6 स्वर्ण के साथ 2 रजत पदक पर जमाया अपना कब्जा

इस अवसर पर हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल ’निशंक’, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, एसडीएम पूरण सिंह राणाा, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री नूपुर वर्मा, सहित सम्बन्घित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 15 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles