भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर बनबसा में बैठक व रैली का कांग्रेस ने किया आयोजन,कांग्रेस के जनपद प्रभारी गणेश उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
गणेश उपाध्याय प्रभारी चम्पावत जनपद कांग्रेस

बनबसा(चंपावत)- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने पर चंपावत जिले के बनबसा जिला प्रभारी गणेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक व रैली का आयोजन किया गया। कांग्रेस के इस आयोजन में जिला चंपावत के कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूरन कटायत,विमला सजवान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सहित

वरिष्ठ व कनिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। बनबसा में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विमला सजवान के आवास पर आहूत बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि केंद्र व राज्य सरकार की विफलताओं को कांग्रेस का कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा।

इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन की जन समस्याओं के लिए प्रमुखता के साथ अपनी लड़ाई को जारी रखेगा। इस अवसर पर मीडिया से रुबरु होते हुए वरिष्ट कांग्रेसी नेता व चंपावत जनपद प्रभारी पूर्व दर्जा मंत्री गणेश उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ को संगठन के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ता देश भर में सभी जनपदों में मना रहे है।चंपावत जनपद के बनबसा में भी भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक व नगर में रैली का आयोजन किया है।वही उन्होंने बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देशभर में भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से 137 दिन में 4000 किलोमीटर चलकर देश की जनता के दिलों से जुड़ने का काम किया है। इसलिए ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के वर्षगांठ पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ता संकल्प ले रहे हैं कि केंद्र व राज्य सरकार की नाकामियों को कांग्रेस कार्यकर्ता जन-जन के बीच पहुंचाने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तर भारत के प्रमुख पूर्णागिरि धाम में वर्ष भर मेला संचालित करने की शुरू हुई प्रशासनिक पहल,टनकपुर तहसील सभागार में हुई महत्वपूर्ण बैठक,

कांग्रेस के इस आयोजन में जिला प्रभारी कांग्रेस गणेश उपाध्याय,जिलाध्यक्ष कांग्रेस पूरन कटायत,विमला सजवान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य, श्रीमन गुप्ता नगर अध्यक्ष कांग्रेस टनकपुर,जंग बहादुर थापा,दिवाकर चंद,अनिल चंद,कैलाश राम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष टनकपुर,गजेंद्र सामंत ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस बनबसा,आशा देवी प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस,विमला महरा महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष,दीपक पाठक,महेश चंद,विनोद भारती,दीपक जोशी,उमेद राम,राहुल कुमार,महिपाल बोरा आदि मौजूद रहे।

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 15 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles