खटीमा में मगरमच्छ ने महिला पर जानलेवा हमला कर किया बुरी तरह घायल,वन विभाग ने बरसात में आमजन से अलर्ट पर रहने की करी अपील

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत क्षेत्र खटीमा के सुजिया महोलिया इलाके में घर के बाहर खेत में घास काट रही बुजुर्ग महिला पर मगरमच्छ ने जानलेवा हमला कर महिला को बुरी तरह घायल कर दिया। मगरमच्छ के हमले में बुरी तरह घायल हुई महिला को खटीमा के निजी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती किया गया है।जबकि वन विभाग ने मगरमच्छ बाहुल्य क्षेत्र खटीमा में आमजन से खेतों या नदी नालों के किनारे जाते समय पूर्ण सुरक्षा अपनाने की अपील की है।

खटीमा स्वास्तिक अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती घायल महिला

हम मगरमच्छ के हमले के पूरे मामले में सीमांत तहसील खटीमा के सुजिया महोलिया गॉव में 23 जून दिन के समय 70 वर्षीय जानकी देवी को घर के बाहर खेत में घास काटते हुए एक मगरमच्छ ने जानलेवा हमला कर दिया। मगरमच्छ के हमले में बुजुर्ग महिला बुरी तरीके से जहां घायल हो गई। वही महिला की चीख सुनकर जब परिजन घर से बाहर पहुंचे तो मगरमच्छ खेत में भाग गया। घायल महिला को तत्काल परिजनों द्वारा सरकारी अस्पताल खटीमा ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। महिला के परिजनों द्वारा घायल महिला को खटीमा के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है।

वही खटीमा स्वास्तिक अस्पताल के डॉ विवेक अग्रवाल का कहना है कि महिला के शरीर में कई स्थानों पर मगरमच्छ के दांत के निशान हैं। महिला की सर्जरी कर उसके घाव को भरा गया है अब महिला खतरे से बाहर है।एक दो दिन महिला को मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।जबकि खटीमा वन रेंज में कार्यरत वन दरोगा संतोष भंडारी का कहना है उन्हें एक महिला पर मगरमच्छ द्वारा हमला कर घायल करने की सूचना मिली है, मौके पर वन विभाग की टीम को भेजा गया है। साथ ही वन विभाग की सीमान्त जनता से अपील की है कि बरसात के मौसम में खेतों में काम के लिए जाने पर आम जनता सावधानी बरतें क्योंकि सिंचाई विभाग की नहरों में भारी मात्रा में मगरमच्छ है जो बरसात के सीजन में नहरों से निकलकर खेतों में पहुंच जाते हैं।इस कारण अक्सर वह इंसानों को अपने हमले में घायल कर देते है।वही मगरमच्छ के हमले में घायल महिला के मामले में स्थलीय निरीक्षण कर अग्रिम कार्यवाही करने जा रहा है।

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 15 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles