खटीमा नगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस रमेश रौतेला ने नगर युवा कांग्रेस कार्यकारिणी का किया गठन,आप भी जाने किसी मिला युवा कांग्रेस संगठन में स्थान

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उत्तराखंड)- युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष खटीमा रमेश रौतेला ने खटीमा नगर की अपनी कार्यकारिणी का गठन कर लिया है। आज उन्होंने जहां खटीमा नगर की युवा कार्यकारिणी के गठन कर उसकी विज्ञप्ति को जारी किया है। खटीमा नगर युवा कांग्रेस कार्यकारिणी में नगर के तमाम युवा चेहरों को संगठन में स्थान दिया गया है।

वही नगर कांग्रेसी युवा अध्यक्ष रमेश रौतेला के अनुसार युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के निर्देश पर उन्होंने खटीमा नगर की कांग्रेस युवा कार्यकारिणी का गठन कर लिस्ट जारी कर दी है। वही सभी सक्रिय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को युवा कांग्रेस नगर संगठन में स्थान दिया गया है।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश कांडपाल,रोहित राणा,प्रयास सरकार, उवेश मलिक व संस्कार अग्रवाल को मनोनीत किया है

साथ ही अगर महामंत्री नगर युवा कांग्रेस के नए चेहरों की बात की जाए तो नगर अध्यक्ष रौतेला द्वारा अंकित कुमार सिंह,अजहर हुसैन,हीरा गिरी,एड रमन दीप सिंह व सूरज राणा को स्थान दिया।वहीं 10 युवा कांग्रेसी नेताओं को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर गौरव अग्रवाल व शोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मोहित पाटनी को दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य योजना आयोग (सीटू) के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट,उत्तराखंड के समग्र विकास हेतु राज्यपाल से हुई विस्तृत चर्चा

युवा कांग्रेस की नई कार्यकारणी गठित होने पर सभी युवा कांग्रेस के नियुक्त पदाधिकारियो को कांग्रेस प्रदेश महामंत्री भुवन कापड़ी,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर व नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवीश भटनागर ने शुभकामनाएं दी है।साथ ही आशा की है कि युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष रमेश रौतेला के नेतृत्व में युवा कांग्रेस की नगर कार्यकारणी कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का काम करेगी।

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 15 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles