दुखद खबर: छत से नीचे गिर कर मजदूर की मौत,प्राइवेट स्कूल में कार्य के दौरान हुआ हादसा

Advertisement

दिनेशपुर(रुद्रपुर) – उधम सिंह नगर जनपद के दिनेशपुर में एक दुखद हादसा सामने आया है। निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर की छत से गिरकर मौत हो गई है।
Advertisement
Advertisement

पूरे मामले में दिनेशपुर थाना क्षेत्र के जय नगर स्थित स्कूल की बिल्डिंग में काम कर रहा मजदूर अचानक नीचे गिर गया। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहा पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Advertisement

जानकारी के मुताबिक जयनगर के पास रुद्रा स्कूल का निर्माण कार्य चल रहा था। दिनेशपुर रामबाग निवासी गोपाल सरकार भी स्कूल में मजदूरी का काम करता था। आज सुबह जब वह छत में परात ले जा रहा था तभी वह नीचे गिर गया। जिसके बाद अन्य मजदूर साथी घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले कर पहुंचे। इस दौरान इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।

Advertisement
Advertisement
