सफल हुआ सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू अभियान,सभी 41श्रमिक टनल से निकाले गए सुरक्षित,टनल से निकले श्रमिको को सीएम धामी ने लगाया गले,,

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल:सीएम

मुख्यमंत्री ने बचाव दल की तत्परता, टेक्नोलॉजी का सहयोग, अंदर फंसे श्रमिक बंधुओं की जीवटता को बताया रेस्क्यू अभियान की सफलता का कारण

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की जा रही पल- पल निगरानी और बौख नाग देवता की कृपा से सफल हुआ अभियान:सीएम

बौख नाग देवता का मुख्यमंत्री ने किया आभार प्रकट, बोले भरोसा था लोकदेवता अभियान को सफल जरूर बनाएंगे

उत्तरकाशी(उत्तराखंड)- सिल्क्यारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अभियान में जुटे समस्त बचाव दल को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा की श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरों की खुशी ही मेरे लिए इगास बग्वाल है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बचाव दल की तत्परता, टेक्नोलॉजी के सहयोग, सुरंग के अंदर फंसे श्रमिक बंधुओं की जीवटता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की जा रही पल- पल निगरानी और बौखनाग देवता की कृपा से यह अभियान सफल हुआ। मुख्यमंत्री ने जरुरी होने पर श्रमिकों को उच्च कोटि की चिकित्सा सुविधा देने के उन्होंने आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षा में रामकुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खटीमा की छात्रा कशिश राणा ने हाई स्कूल में प्रदेश में 25 वा स्थान तो इंटरमीडिएट की छात्रा प्रियंका जोशी ने 22 वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए बड़ी खुशी का दिन है। जितनी प्रसन्नता श्रमिक बंधुओं और उनके परिजनों को है, उतनी ही प्रसन्नता आज मुझे भी हो रही है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान से जुड़े एक-एक सदस्य का मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं। जिन्होंने देवदूत बनकर इस अभियान को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि सही मायनों में हमें आज ईगास पर्व की खुशी मिली है। उन्होंने कहा कि भगवान बौख नाग देवता पर हमें विश्वास था।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: डायनेस्टी मॉर्डन गुरुकुल एकेडमी छिनकी स्कूल की इंटरमीडिएट छात्रा रिया कफलिया ने स्टेट मेरिट में 23 वें तो छात्रा दिया भंडारी ने 25 वें स्थान प्राप्त कर क्षेत्र व डायनेस्टी का नाम किया रोशन,अन्य छात्र छात्राओं ने भी भी किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व स्तरीय टेक्नोलॉजी और विशेषज्ञ इस अभियान में लगे थे। प्रधानमंत्री जी ने पल-पल इस अभियान की निगरानी की। उनके मार्गदर्शन में बेहतरीन समन्वय ने असंभव को संभव में बदला। उन्होंने अभियान से जुड़े एक-एक सदस्य के प्रति भी आभार प्रकट किया।फिलहाल टनल से निकले सभी श्रमिको को राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।मुख्यमंत्री धामी ने स्वयं मौके पर मौजूद रह इस रेस्क्यू अभियान से जुड़े सभी लोगो को शुभकामनाएं व उनकी पीठ थपथपाई है।सभी 41श्रमिको के सुरक्षित बाहर आने पर उनके परिजनों में भी अपार खुशियां देखने को मिली।श्रमिको के परिजनों ने राज्य सरकार व सीएम धामी का आभार जताया है।

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 15 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles